बाड़मेर

दो बंद मकानों से लाखों का सामान पार

शहर के गडरारोड़ सर्किल स्थ्ति रोहीड़ा पाड़ा में शुक्रवार रात बंद मकानों में अज्ञात चोरों ने ताले तोड़ कर लाखों रुपए का सामान व सोने-चांदी के जेवरात पार कर लिए। वारदात की सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआवना कर पड़ताल शुरू की।
less than 1 minute read
Sep 29, 2018
Millions of theft of two closed houses
Millions of theft of two closed houses

दो बंद मकानों से लाखों का सामान पार

- शहर में बंद मकानों में चोरी की वारदातें
रोहिड़ा पाड़ा की घटना
पीडि़त पक्ष ने नहीं लिखाई रिपोर्ट

बाड़मेर पत्रिका

शहर के गडरारोड़ सर्किल स्थ्ति रोहीड़ा पाड़ा में शुक्रवार रात बंद मकानों में अज्ञात चोरों ने ताले तोड़ कर लाखों रुपए का सामान व सोने-चांदी के जेवरात पार कर लिए। वारदात की सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआवना कर पड़ताल शुरू की। उल्लेखनीय है कि चार दिन पहले सरदारपुरा में एक बंद मकान के ताले तोड़ कर लाखों रुपए के आभूषण पार कर लिए। इसी तरह नागाणा थाना क्षेत्र में भी लगातार चोरी की घटनाएं सामने आ रही है। लेकिन पुलिस अज्ञात चोरों का पता नहीं लगा पाई है।मौके पर भीड़ जमा हो गई। मौहल्ले में कोतूहल मच गया। दोनों घरों में पूरा सामान बिखरा पड़ा था।
जानकारी अनुसार रोहीड़ा पाड़ा निवासी पवनकुमार पुत्र प्रकाश चंद सूरत गया था, पीछे अज्ञात चोरों ने मकान के ताले तोड़ कर करीब १ लाख रुपए का सामान पार कर लिया। इसी तरह पारसमल पुत्र राणमल अपने काम से गागरिया गएे थे, पीछे ताले तोड़ कर सामान पार लिया। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू की। दो घटनाओं का कोतवाली थाने में मामला दर्ज नहीं हुआ है। पुलिस का कहना है कि पीडि़त पक्ष की ओर से रिपोर्ट नहीं दी गई है। हालाकिं पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है। उल्लेखनीय है कि चार दिन पहले सरदारपुरा में एक बंद मकान के ताले तोड़ कर लाखों रुपए के आभूषण पार कर लिए। इसी तरह नागाणा थाना क्षेत्र में भी लगातार चोरी की घटनाएं सामने आ रही है। लेकिन पुलिस अज्ञात चोरों का पता नहीं लगा पाई है।मौके पर भीड़ जमा हो गई। मौहल्ले में कोतूहल मच गया। दोनों घरों में पूरा सामान बिखरा पड़ा था।

Updated on:
29 Sept 2018 07:56 pm
Published on:
29 Sept 2018 07:56 pm