
बिटिया ने जाना पापा कैसे करते हैं ऑफिस में काम
नाम- पूजा विश्रोई
पिता का नाम- डॉ. शिवराज विश्रोई
कार्यस्थल - चिकित्सालय
व्यू- पढ़ाई, खेलने व टीवी देखने में ही समय बीतता है। पापा भी व्यस्त रहते हैं। पापा के बुलावे पर हॉस्पीटल पहुंची। उन्होंने शरीर में हड्डियों के प्रकार, कैल्शियम कमी से होने वाले रोग,उपचार व दुघर्टना में हड्डियों के जोडऩे के बारे में जानकारी दी। उनकी कुर्सी पर बैठना व समझना बहुत अच्छा लगा।
------
नाम- संतोष
पिता का नाम- पोंचाराम माली
कार्यस्थल -सब्जी मंडी
व्यू- स्कूल पढ़ाई व घर के काम में समय बीतता है। पापा के बुलाने पर पहली बार सब्जी मण्डी पहुंची। पापा ने अन्य प्रदेशों से बिकने के लिए फलों के पहुंचने, इनकी पैंकिग, कितने दिन तक खराब नहीं होने, बिक्री आदि के बारे में बताया। काम मेहनत भरा जान कर बहुत खुशी हुई।
------
नाम- भावना बसंल
पिता का नाम- राजेन्द्र बसंल
व्यवसाय- कम्प्यूटर वर्क व इंश्योरेंस
व्यू. स्कूल, घर के अलावा सामाजिक कार्यों में ही समय बीतता है। पापा के बुलावे पर आज पहली बार उनके ऑफिस पहुंची। उन्होंने ऑनलाइन वर्क, फोटो स्कोप, इंश्योरेंस आदि की जानकारी दी, बहुत अच्छा लगा।
-----
नाम- चन्द्रा कुमारी
पिता का नाम- पुष्पराज प्रजापत
कक्षा-12 वीं
व्यवसाय- वस्त्र कारोबारी
व्यू- घर, स्कूल, ट्यूशन में ही समय बीतता है।पापा के व्यस्त होने पर बाहर घूमने कम ही जाते हंै। आज पापा की दुकान पर कपड़ों के प्रकार, रंग, डिजायन, खरीदारी आदि के बारे जानकारी दी। दो घंटे कब बीते,पता नहीं चला। बहुत खुशी हुई।
-----
नाम- हर्षिता चारण
पिता का नाम- कैलाश चारण
व्यवसाय- कम्प्यूटर ग्राफिक्स
व्यू. पापा के बुलावे पर पहली बार उनके ऑफिस पहुंची। पापा ने कम्प्यूटर से डिजायन, ग्राफिक्स बनाने के बारे में विस्तार से बताया। काम देखने में सरल है, लेकिन दिमाग बहुत लगाना पड़ता है। डेढ़ घंटे में मैने यह अनुभव किया।
-----
नाम- टीना चौहान
पिता का नाम- पारसमल चौहान
व्यवसाय- लेखाकार नगर परिषद
व्यू- पापा ने सुबह 9.15 बजे के करीब कार्यालय साथ चलने को कहा। इस पर मैं उनके साथ कार्यालय पहुंची। कार्यालय में पापा ने नगर परिषद के हिसाब-किताब के संबंधी जानकारी, संवेदकों को भुगतान का तरीका आदि कई बातों की जानकारी दी। पापा के साथ कार्यालय में काफी समय बिताया।
Published on:
29 Sept 2018 07:29 pm
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
