17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान पत्रिका के बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं के लिए चलाए जा रहे बेटी इन ऑफिस अभियान कार्यक्रम में बेटियां बढ़चढ़ कर भाग ले रही

बिटिया इन ऑफिस...

2 min read
Google source verification
राजस्थान पत्रिका के बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं के लिए चलाए जा रहे बेटी इन ऑफिस अभियान कार्यक्रम में बेटियां बढ़चढ़ कर भाग ले रही

राजस्थान पत्रिका के बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं के लिए चलाए जा रहे बेटी इन ऑफिस अभियान कार्यक्रम में बेटियां बढ़चढ़ कर भाग ले रही

बालोतरा.
राजस्थान पत्रिका के बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं के लिए चलाए जा रहे बेटी इन ऑफिस अभियान कार्यक्रम में बेटियां बढ़चढ़ कर भाग ले रही हैं। पापा के ऑफिस पहुंच कर वे घंटों समय बीता कर हर चीज समझने की कोशिश कर रही है। इसमें अभिभावक भी रूचि ले रहे हैं।

नाम- दीक्षा भील
पिता का नाम-डॉ. जी.आर भील

कक्षा- 6वीं
व्यवसाय- चिकित्सक

व्यू- स्कूल व घर में ही अधिकांश समय बीतता है। पापा के व्यस्त होने पर बाहर घूमने कम जाते हैं। पापा के बुलावे पर उनके चिकित्सालय पहुंची। उन्होंने दांतों में होने वाले रोग,इसके लक्षण, उपचार के बारे में विस्तार से बताया। बहुत अच्छा लगा।
------

नाम-अदिती सालेचा
पिता का नाम-दिलीप सालेचा

कक्षा-9 वीं
व्यवसाय-टैक्सटाइल्स कारोबारी

व्यू- स्कूल पढ़ाई, खेलकूद, टेलीविजन में कब समय बीतता है, पता नहीं चलता है। मैं आज पापा के ऑफिस पहुंची। उन्होंने ग्रे कपड़े की खरीद, इसकी धुलाई,रंगाई,छपाई व बिक्री के बारे में बताया। दो घंटे कब बीते पता नहीं चला। बहुत खुशी हुई।
------

नाम- ट्विंकल
पिता का नाम-पारसमल भाटी

कक्षा-12वीं
व्यवसाय- स्टूडियो

व्यू- मैं आज पापा के स्टूडियो आई हूं। उन्होंने कैमरे व लैंस के प्रकारों व दिन-रात के समय में कैसे फोटो खीचें जाते हैं, के बारे में जानकारी दी। मॉडलिंग फोटोग्राफी के बारे में जानकारी दी। मैंने भी फोटो खींचा बहुत अच्छा लगा।
------

नाम- एकता माली
पिता का नाम- मीठालाल माली

कक्षा-6वीं
व्यवसाय-वस्त्र कारोबारी

व्यू- घर, स्कूल के बीच ही समय बीतता है। आज पापा के कार्यालय आई और यहां होने वाले कार्य को जाना। पापा ने पहले कारखाने में मशीनों के संचालन के बारे में फिर ऑफिस में माल खरीदने,बेचने के बारे में बताया।

-----
नाम- सुनिता भाटी

पिता का नाम- छगनलाल सैन
कक्षा- 11वीं

व्यवसाय- जनरल स्टोर
व्यू- व्यवसाय को लेकर पापा सुबह घर से जल्दी दुकान पर चले जाते है। पापा के साथ रहने को समय तो मिलता है, लेकिन बहुत कम। आज पापा ने दुकान बुलाया और सारा दिन दुकान के बारे में जानकारी दी। सामान खरीदना बेचना आदि मुझे बहुत ही अच्छा लगा। ये पल जीवन भर याद रहेंगे।