
पुलिस गश्त को चोरों की चुनौती, चोरियों का नहीं थम रहा सिलसिला
समदड़ी. कस्बे के प्रमुख ललेची माता मन्दिर सहित दो अन्य मकानों में एक ही रात में चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। वहीं, स्वर्णकार मोहल्ले से एक बाइक चुराई।
मंदिर पुजारी विशनसिंह राजपुरोहित ने पुलिस को रिपोर्ट देकर बताया कि वह मंगलवार रात्रि 11 बजे मन्दिर से अपने घर गया। बुधवार सुबह पांच बजे वह मन्दिर पहुंचा तो निज मन्दिर का ताला टूटा हुआ मिला। कमरे के ताले भी टूटे मिले। इसकी जानकारी मंदिर कमेटी, ग्रामीणों सहित पुलिस को सूचना दी। चोर चढ़ावे के रूप में रखे करीब दस हजार रुपए नकद व पूजा सामग्री, एक घी का टीन चोरी कर ले गए। ललेची माता मन्दिर में चोरी वारदात की जानकारी पर मन्दिर एवं पुलिस थाना में भी बड़ी तादाद में ग्रामीण एकत्रित हो गए। पुलिस से मामले में जांच कार्रवाई करने की मांग की। स्वर्णकार मोहल्ले में इसी रात्रि परमानन्द सोनी के घर के बाहर खड़ी बाइक चुराकर चोर फरार हो गए। मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरे में दो संदिग्धों के चेहरे कैद हुए हैं। एक संदिग्ध बाइक चोरी कर ले जाते हुए कैद हुआ है। आनन्द नगर में देवकिशन श्रीमाली के बन्द मकान के बाहरी गेट का ताला तोड़ कर चोरों ने चोरी का प्रयास किया, लेकिन इसमें वे असफ ल रहे। इसी कॉलोनी में स्थित मालाराम के मकान के ताले तोड़कर चोर एक बॉक्स सहित अन्य सामान चुरा कर ले गए । चोरी की वारदातों की जानकारी पर पुलिस ने मौके पर जाकर स्थित का मौका मुआयना किया। थानाधिकारी धोलाराम माली ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी के फु टेज खंगालकर मामले की जांच में जुटी है।गौरतलब है कि समदड़ी क्षेत्र में चोरियों की तादाद बढ़ती जा रही है। दूसरी ओर पुलिस दावा कर रही है कि वह कस्बे में गश्त कर रही है और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
निसं.
Published on:
27 Sept 2018 11:49 pm
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
