8 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पचपदरा तहसील के 72 हजार किसानों को मिलेंगे 63 करोड़

सरकार ने आपदा कोष से स्वीकृत की राशि
2 min read
Google source verification
पचपदरा तहसील के 72 हजार किसानों को मिलेंगे 63 करोड़

पचपदरा तहसील के 72 हजार किसानों को मिलेंगे 63 करोड़

-
बालोतरा.

गत वर्ष वर्षा अभाव में जिले व तहसील क्षेत्र में खराब हुई फसलों का मुआवजा जल्द मिलने की उम्मीद जगी है। आपदा कोष से कृषि अनुदान योजना में अकेले तहसील पचपदरा में 63 करोड़ की राशि किसानों को वितरित की जाएगी। इससे हजारों किसान लाभान्वित होंगे। अब तक 15 करोड़ से अधिक राशि वितरित कर दी गई है।
गत वर्ष बुवाई के बाद पर्याप्त वर्षा नहीं होने पर खड़ी फसलें जल गई। किसानों को बुवाई पर खर्च की राशि के लागत जितना भी पैसा नहीं मिला। किसानों की मांग पर प्रदेश सरकार ने गिरदावरी करवाकर फसल खराबे की रिपोर्ट तैयार करवाई। अब सरकार ने इस आधार पर संवत 2074 में हुए फसल खराबे पर तहसील पचपदरा क्षेत्र के लिए आपदा कोष से कृषि अनुदान योजना में राशि स्वीकृत की है।

तहसील पचपदरा क्षेत्र के लिए कृषि अनुदान योजना में करीब 63 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं। इस राशि से 72 हजार 376 किसानों को लाभान्वित होंगे। अब तक 15 करोड़ की राशि किसानों के खाते में जमा की गई है। शीघ्र ही 10 करोड़ की राशि जमा की जाएगी। इसके बाद सरकार के शेष राशि जमा करवाने पर किसानों के दस्तावेजों की जांच कर उनके खातों में राशि जमा की जाएगी।

गौरतलब है कि क्षेत्र में अकाल की स्थिति है। एेसे में राज्य सरकार की आेर से अनुदान राशि स्वीकृत करने का किसानों को फायदा मिलेगा। किसान लम्बे समय से इस राशि का इंतजार कर रहे थे। हजारों किसानों को एक साथ राशि मिलने से उनको न केवल आर्थिक संबंल मिलेगा, रबी की बुवाई करने वाले किसानों के लिए भी यह राशि सहारा साबित होगी।
पन्द्रह करोड़ रुपए किसानों के खातों में जमा - कृषि अनुदान योजना की राशि किसानों के खातों में जमा की जा रही है। 15 करोड़ से अधिक राशि जमा करवा दी गई है। शेष किसानों के बैंक खाता संख्या, आधार कार्ड संख्या की जांच कर योजना राशि जमा करवाई जाएगी। - गोपीकिशन पालीवाल, तहसीलदार पचपदरा

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग