बाड़मेर

गैंगरेप कर नाबालिग को फेंका टांके में, पुलिस प्रशासन के खिलाफ समाज के सैकड़ों लोग सडक़ों पर

पुलिस ने एक बाल अपचारी को संरक्षण मे लिया। मामले को लेकर आक्रोशित समाज के सैकड़ों लोग बायतू अस्पताल पहुंचे और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे...
2 min read
• •
Updated: 22 Jun 2018, 12:04 PM IST
rape
Kidnapped teenager recovered from Allahabad

बाड़मेर। बाड़मेर के बायतू क्षेत्र के चवा गांव में नाबालिग का शव टांके में मिला। जिसके बाद नाबालिग के परिजनों ने नाबालिग का दुष्कर्म कर टांके में डालकर हत्या काने का आरोप लगाते हुए आरोपियों को नामजद कर बायतू पुलिस थाना में मामला दर्ज करवाया। मामले मे पुलिस ने एक बाल अपचारी को संरक्षण मे लिया। मामले को लेकर आक्रोशित समाज के सैकड़ों लोग बायतू अस्पताल पहुंचे और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे।

नाबालिग मृतका के पोस्टमार्टम करवाने के बाद तथा शव उठाने से पूर्व पुलिस प्रशासन, मृतका के परिजनों व समाज के लोगों के मध्य अन्य तीन आरोपियों को 3 दिन में गिरफ्तार करने की बात पर नाबालिग का शव उठाने की सहमति बनी। लेकिन पुलिस ने नाममात्र का आश्वासन देकर समाज को केवल भ्रम में ही रखा और मामले को करीब 12 दिन बीत जाने के बाद भी शेष 3 आरोपियों को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया।

मामले को लेकर दर्जी समाज के लोग को सरदारपुरा स्थित पीपा क्षत्रिय समाज के भवन में एकत्रित हुए और बड़े आंदोलन पर विस्तृत चर्चा की गई। जहां से समाज के सैकड़ों लोगों ने रैली का आयोजन किया। रैली शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई कलेक्ट्रेट पहुंची। जहां सैकड़ों लोगों ने बाड़मेर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिसके पश्चात समाज के मौजिज लोगों द्वारा बाड़मेर जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते व पुलिस अधीक्षक डॉ. गगनदीप सिंगला को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में उन्होंने बताया कि मामले को लेकर दर्जी समाज मे पुलिस के प्रति रोष व्याप्त है। वहीं दर्जी समाज के लोगों ने चवा चौकी प्रभारी खेताराम पर आरोप लगाते हुए कहा कि चवा चौकी प्रभारी द्वारा नाबालिग मृतका के परिजनों को डराया-धमकाया जा रहा है और राजीनामे का दबाव बनाकर मामले को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। जिससे पूर्व जांच अधिकारियों पर समाज का भरोसा उठ चुका है।

समाज के लोगों ने बताया कि यदि समय रहते पुलिस ने नामजद आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया तो समाज द्वारा प्रदेश भर में आंदोलन तीव्र किया जाएगा। ज्ञापन में समाज के लोगों ने जांच अधिकारी बदलने व आरोपियों को जल्दगिरफ्तार कर पीडि़त पक्ष को न्याय दिलाने की मांग की है। ज्ञापन के दौरान अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष ओमप्रकाश बडगूजर, समाज अध्यक्ष ओंकारसिंह चावड़ा, पीपा क्षत्रिय पांच पट्टी समाज अध्यक्ष बंशीधर पंवार, अशोक चौहान, पीपा क्षत्रिय टाइगर फोर्स अध्यक्ष गोविंदसिंह दईया, सचिव जसराज चौहान, राणा राम दईया, उर्मिला पंवार, कुमेश दहिया, राजेश दहिया सहित सैकड़ों दर्जी समाज के लोग मौजूद रहे।

Published on:
Also Read
View All