
bollywood actors with whom karisma kapoor has done plenty of movies
बॅालीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस करिश्मा कपूर अपने जमाने में मशहूर अदाकाराओं में से एक थीं। उनकी हर फिल्म सुपर-डुपर हिट जाती थी। लेकिन उस जमाने में कुछ एक्टर्स संग उनकी जोड़ी को काफी सराहा जाता था। आज हम उन्हीं एक्टर्स के नाम आपको बताएंगे जिसके साथ करिश्मा ने सबसे ज्यादा स्क्रीन शेयर की। तो आइए दिखाते हैं उन एक्टर्स की लिस्ट...
1. गोविंदा
गोविंदा और करिश्मा की जोड़ी 20वीं सदी में काफी मशहूर हुई थीं। दोनों ने मिलकर कॅामेडी-रोमांटिक जॅानर की फिल्मों में काम किया। उन दिनों इनकी जोड़ी को आएकॅानिक कपल माना जाता था। करिश्मा और गोविंदा ने 'कुली नंबर1', 'राजा बाबू', 'हीरो नंबर 1' जैसी मशहूर फिल्मों में काम किया था।
2. सलमान खान
सलमान खान और करिश्मा की जोड़ी उन दिनों की हॅाट एंड सिजलिंग जोड़ियों में से एक थी। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया था। सलमान संग करिश्मा की कैमिस्ट्री लाजवाब थी। इन स्टार्स ने 'बीवी नंबर 1', 'जुड़वा', 'दुल्हन हम ले जाएंगे' जैसी खास फिल्मों में साथ काम किया था।
3. अजय देवगन
करिश्मा कपूर ने अजय देवगन के साथ कुल 5 फिल्मों में काम किया था। दोनों की जोड़ी हालांकि बॅाक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई। लेकिन उनकी फिल्म सुहाग ने सारी कमियों पूरा कर दिया। दोनों की जोड़ी ने इस फिल्म से गजब की कमाई की थी।
Published on:
21 Jun 2018 02:44 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
