
akash ambani and shloka
सबसे बड़े बिजनेस मैन की लिस्ट में शामिल मुकेश अंबानी इनदिनों अपने बेटे ओर बेटी की शादी को लेकर चर्चा में हैं। बता दें के मुकेश के बड़े बेटे आकाश अंबानी जल्द ही हीरा व्यापारी की बेटी श्लोका मेहता के साथ सगाई करने जा रहे हैं। खबरों की मानें तो आकाश और श्लोक की सगाई 30 जून को मुबंई में होगी। पार्टी को होस्ट करेंगे शाहरुख खान।
इस दिन होगी श्लोका और आकाश की सगाई:
लंबे समय से चर्चा में रहने वाली आकाश और श्लोका की सगाई की डेट आखिर अब फाइनल हो ही गई है। बता दें कि दोनों के परिवार वालों ने इस खास दिन को करने के लिए इसी महीने की 30 तारीख को चुना है। यानी 30 जून को दोनों सगाई के बंधन में बंधने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों की सगाई सगाई मुंबई में की जाएगी।
शाहरुख रहेंगे पार्टी की जान:
बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख और अंबानी परिवार के बीच काफी अच्छे रिश्ते हैं। वहीं ये बात सामने आ रही है कि इस सगाई पार्टी को शाहरुख खान होस्ट करेंगे। इस पार्टी में किंग खान परफार्मेंस भी देंगे। हाल ही में शाहरुख को अंबानी के परिवार की पार्टी में पत्नी गौरी के साथ देखा गया था। उस दौरान की दोनों की खूबसूरत तस्वीरें काफी वायरल हुई थीं।
A post shared by Fab Lifestyle (@fablifestyle.in) on
सगाई के लिए बनवाया डिजिटल कार्ड:
मुकेश और नीता अंबानी अपने मेहमानों को सगाई में न्योता देने के लिए एक स्पेशल डिजिटल कार्ड भी बनाया है। इस डिजिटल कार्ड में श्लेाका और आकाश अंबानी की तस्वीरों के साथ मेहमानों को सगाई की तारीख और समय के बारे में सूचित किया गया है। बता दें कि इस कार्ड के शुरू में आकाश और श्लोका के नाम के शुरू के अक्षार (SA) लिखा हुआ है। वहीं इस कार्ड को खोलते ही बैकग्राउंड म्यूजिक सपुरहिट फिल्म काईपोचे के एक गाने का दिया गया है। खबरों की मानें तो श्लेाका और आकाश की सगाई के लिए मुंबई का शानदार एंटीलिया वेन्यू चुना गया है।
Updated on:
21 Jun 2018 12:45 pm
Published on:
21 Jun 2018 12:41 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
