16 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आलिया से ज्यादा रणबीर कपूर को है शादी की जल्दी, कहा- जल्द चाहिए बच्चे

रणबीर आजकल अपनी फिल्म 'संजू' के प्रमोशन में जुटे हैं। 'संजू' बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त की बायोपिक है।
2 min read
Google source verification

•

image

Priti Kushwaha

•

Jun 20, 2018

Ranbir kapoor and Alia

Ranbir kapoor and Alia

बी टाउन में इन दिनों एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के प्यार की खूब चर्चा हो रही है। इनके रिलेशनशिप की खबरें आजकल खूब सुर्खियों में है। आएदिन इन दोनों की तरफ से कोई न कोई बयान सामने आ रहा है। कभी रणबीर कुछ कहते नजर आते हैं तो कभी आलिया। एक बार फिर रणबीर की तरफ से एक नया बयान सामने आया है।

मिस इंडिया 2018: अनुकृति वास के सिर सजा मिस इंडिया का ताज,स्टेज पर सेलेब्स ने बिखेरा जलवा

PICS : पीले रंग के कपड़ों में जच रही हैं जाह्नवी, जुटी हैं 'धड़क' के प्रमोशन में

इरफान ने भावुक खत के जरिए कही दिल की बात, बताया अपने इस डर और दर्द की बात करता हूं अपने बेटे से

शादी और परिवार को लेकर रणबीर ने कही ये बात:
हाल में एक इंटरव्यू के दौरान रणबीर ने बताया, 'मैं शादी की संस्था में यकीन रखता हूं। मुझे मेरे बच्चे चाहिए, मेरी पत्नी चाहिए, मुझे मेरा खुद का परिवार चाहिए। मैं उम्मीद करता हूं कि ये खुशकिस्मती मुझे जल्द ही नसीब होगी।' वहीं कुछ दिनों पहले आलिया ने कहा था कि वह 30 साल की होने से पहले ही शादी कर लेना चाहती हैं। वहीं रणबीर ने एक मैगजीन से बातचीत में ये भी कहा था कि वह आलिया के साथ रिलेशनशिप में हैं लेकिन अभी यह बहुत नया मामला है। वहीं रणबीर की बहन ने आलिया को बेहद कीमती और खूबसूरत ब्रेसलेट भी गिफ्ट किया था।







फिल्म के प्रमोशन में जुटे हैं दोनों:
बता दें कि रणबीर आजकल अपनी फिल्म 'संजू' के प्रमोशन में जुटे हैं। 'संजू' बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त की बायोपिक है। इस फिल्म में संजय के जीवन से जुड़े हर एक पहलुओं को दिखाया जाएगा। इस फिल्म में संजय का रोल रणबीर कपूर निभा रहे हैं। रणबीर के अलावा फिल्म में परेश रावल, मनीषा कोइराला, सोनम कपूर, अनुष्का शर्मा, विक्की कौशल, करिश्मा तन्ना काम कर रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग