बाड़मेर

पशुओं का नहीं इलाज, पद रिक्तता की बीमारी लाइलाज

सिवाना ब्लॉक के पशु चिकित्सा केन्द्रों पर नहीं पर्याप्त स्टाफ, पशुपालक परेशान - ब्लॉक मुख्यालय का पशुचिकित्सालय भी प्रतिनियुक्ति के भरोसे

2 min read
पशुओं का नहीं इलाज, पद रिक्तता की बीमारी लाइलाज

सिवाना. ब्लॉक सिवाना के विभिन्न पशु चिकित्सालयों में लम्बे समय से पद रिक्तता के चलते पशु चिकित्सा सुविधा का अभाव पशुपालकों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। पशुओं के बीमार होने पर कई बार समय पर चिकित्सा नही मिलने से पशु काल के ग्रास बन जाते हैं। ग्रामीण इलाकों के पशु चिकित्सा उप केंद्रों में ज्यादातर जगहों पर पशुधन सहायको के पद रिक्त होने के कारण पशुपालक पशुओं के इलाज को लेकर दर-दर की ठोकरें खाने पर मजबूर है।
यह है रिक्त पदों की स्थिति

ब्लॉक में सिवाना, मोकलसर, पादरू में पशु चिकित्सालय अ श्रेणी के हंै। सिवाना पशु चिकित्सालय में वरिष्ठ पशु चिकित्सक व पशुधन सहायक के पद रिक्त हैं। इंद्राणा के पशु चिकित्सक को प्रतिनियुक्ति पर लगाया हुआ है। मोकलसर, पादरू चिकित्सालय में सहायक पशु चिकित्सक के पद रिक्त हैं। इसके अलावा ब्लॉक के ग्रामीण अंचल में तेरह पशु चिकित्सा उप केंद्रों में से थापन, भागवा, मेली, इटवाया, सेला, मोतीसरा, इंद्राणा व सिवाना में आठ पशुधन सहायको के पद खली हैं। इसके अलावा पशु परिचायक के तीन, सफाई कार्मिकों के तीन, जलधारी के चार पद लम्बे समय से खाली हैं।
नए केन्द्रों के नहीं भवन- नए खुले उप केंद्रों के लिए भवनों का भी निर्माण नही हो पाया है। इससे गांवो में पशुपालक पशु चिकित्सा के लिए दर-दर की ठोकरें खाने पर मजबूर हैं। निप्र.

लम्बे समय से पद रिक्तता - ब्लॉक सिवाना में पशु चिकित्सा विभाग में लम्बे समय से रिक्त पदों को भरा जाए, जिससे ग्रामीण इलाकों में पशु पालकों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सके। - संग्राम देवासी, पशुपालक सिवाना
पशुपालक हो रहे परेशान-पशु चिकित्सा उप केंद्र तो खोल दिए, लेकिन आधे केंद्रों पर पशुधन सहायको के पद हैं। भवनों का भी निर्माण नही हो पाने से पशु पालकों को पशु चिकित्सा के लिए दर-दर भटकना पड़ता है। - निम्बाराम देवासी , पशुपालक पादरू

06- पशु चिकित्सालय पादरू।

ये भी पढ़ें

बॉर्डर से 185 कि.मी. दूर है विज्ञान वर्ग के स्कूल, 28 ग्राम पंचायतों में नहीं विज्ञान विषय

Published on:
28 May 2018 12:45 am
Also Read
View All
पाक तस्करों का ‘वफादार’ निकला बाड़मेर का सलमान और शंकराराम, जैसलमेर से गुजरात तक फैलाया ड्रग्स तस्करी का जाल, उगले बड़े राज

राजस्थान में सनसनीखेज वारदात, शारीरिक संबंध बनाने के बहाने घर बुलाया फिर तड़पा-तड़पा कर मार डाला

राजस्थान में बाप-बेटे का बड़ा कांड, भारतमाला एक्सप्रेस-वे के किनारे चला रहे थे ड्रग्स फैक्ट्री, बाड़े में छिपाकर रखी सामग्री

भाटी vs रावणा विवाद: ‘सुनियोजित तरीके से…’, FIR के बाद रविंद्र सिंह भाटी ने तोड़ी चुप्पी- समर्थकों से की अपील, जानें क्या बोले? 

Rajasthan New Rail Project : पचपदरा रिफाइनरी को रेल नेटवर्क से जोड़ने से पहले विवाद, जानें क्यों फंसा पेंच