बाड़मेर

यहां चार माह से नहीं है नहीं चिकित्सक, मरीज परेशान

सेड़वा तहसील मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बामरला में चार माह से डॉक्टर नहीं है, जिसके चलते मरीजों को इलाज की सुविधा नहीं मिल पा रही है।
2 min read
Jul 12, 2018
No doctor in Primary health center bamerla,Patients upset
यहां चार माह से नहीं है नहीं चिकित्सक, मरीज परेशान

बाड़मेर . सेड़वा तहसील मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बामरला में चार माह से डॉक्टर नहीं है, जिसके चलते मरीजों को इलाज की सुविधा नहीं मिल पा रही है। ग्रामीण दुर्गाराम गोदारा ने बताया कि यहां पूर्व में एक चिकित्सक नियुक्ति थी, जो आगे की पढ़ाई के लिए चली गई। इसके बाद से यहां पद रिक्त है। वर्तमान में मेल नर्स और एएनएम के भरोसे केन्द्र संचालित हो रहा है। आसपास इलाज की सुविधा नहीं होने के कारण यहां मरीज आते हैं, लेकिन चिकित्सक नहीं होने से इलाज नहीं हो पाता। गोदारा ने बताया कि गांव में इन दिनों मौसमी बीमारियों का प्रकोप है। एेसे में चिकित्सक की जरूरत है।

विद्यालय में चोरियों पर ग्रामीणों ने जताया आक्रोश

सेड़वा. राआउमावि बामरला में हो रही चोरियों के बावजूद पुलिस के कार्रवाई नहीं करने पर ग्रामीणों ने सरपंच सावित्री देवी एवं पीईईओ लाखाराम हुड्डा के नेतृत्व में विरोध जताया। शिक्षक स्वरूपाराम ने बताया कि रविवार रात्रि में चोर विद्यालय के एक भवन का ताला तोड़कर तिजोरी में रखे 45350 रुपए ले गए। इसकी रिपोर्ट सेड़वा थाने में दर्ज करवाई गई, इससे पहले भी कई बार विद्यालय में चोरियां हुई,लेकिन पुलिस चोरों का पता नहीं लगा पाई है। ग्रामीणों ने चोरियों का पर्दाफाश नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

विद्यालय में लगाए पौधे- गडरारोड़. राजस्थान पत्रिका के हरयाळो राजस्थान अभियान से प्रेरित होकर आर एस विद्यापीठ खारची में बुधवार को पौधारोपण किया गया। संस्था प्रधान खीमसिंह खारची ने बताया कि विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर में विभिन्न किस्म में 55 पौधे लगाए। संस्थान सचिव डूंगरसिंह गोरडि़या ने कहा कि पर्यावरण संतुलन के लिए पौधरोपण व संरक्षण जरूरी है। विद्यार्थी आज से ही संकल्प लें कि वे पेड़-पौधे बचाने में सहयोग देंगे । शिक्षक हिन्दूसिंह ने विद्यार्थिर्यं पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। रामसिंह देदडिय़ार,मोहनदान खारची, नैनाराम, मूलाराम ने भी पौधरोपण में सहयोग किया।

Published on:
12 Jul 2018 07:52 pm