बाड़मेर

बाड़मेर क्षेत्र में 180 मतदान केन्द्र पर बिजली नहीं, 140 पर तुरंत खींचेंगे तार, 40 पर सौर ऊर्जा से चलेंगे पंखे

Lok Sabha Elections 2019: बाड़मेर क्षेत्र में तापमान में हो रही बढ़ोतरी ने प्रशासन के पसीने छुड़ा दिए है।
less than 1 minute read
Apr 07, 2019
Barmer Lok Sabha Constituency

बाड़मेर। Lok Sabha Elections 2019: बाड़मेर क्षेत्र में तापमान में हो रही बढ़ोतरी ने प्रशासन के पसीने छुड़ा दिए है। यहां 29 अप्रेल को चुनाव ( Barmer Lok Sabha Constituency) है, अभी तापमान 44 के पार पहुंच गया है और चुनाव के दिन 48 से 50 के बीच पहुंच जाए तो हैरत नहीं होगी। जिले में 180 पोलिंग बूथ तो एेसे हैं, जहां बिजली ही नहीं है। आनन-फानन में 5 किमी तक तार खींचकर 140 केन्द्रों पर बिजली का अस्थाई इंतजाम किया जाएगा।

1. होगी छाया
स्कूल के बरामदों में तो छाया रहेगी लेकिन बरामदे के बाहर तक लोग रहते हैं, एेसे में यहां टेंट खींचने का भी जिम्मा दिया जाएगा।

2. पानी की व्यवस्था
तीन सौ से अधिक बूथ हैं, जहां पर पानी का इंतजाम नहीं है। चुनाव आयोग की ओर से पानी की पर्याप्त व्यवस्था के निर्देश है।

3. मेडिकल ऑन कॉल
जिले में 108 एम्बुलेंस और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर मौजूद वैन को तो अलर्ट किया ही गया है, साथ ही मतदान केन्द्रों पर एएनएम की नियुक्ति होगी जो ओआरएस के पैकेट रखेगी। मेडिकल डिपार्टमेंट को इस दिन सुबह से रात तक अलर्ट किया जाएगा।

4. यहां अतिरिक्त इंतजाम रहेंगे। चिकित्सा विभाग को बड़ी जिम्मेदारी है और बिजली का इंतजाम हर पॉलिंग बूथ पर हों, इसका प्रयास कर रहे है।
हिमांशु गुप्ता, जिला कलक्टर

Published on:
07 Apr 2019 08:49 am