4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पूर्व सांसद गंगाराम कोली की पुत्रवधु रंजना कोली प्रत्याशी घोषित

आखिर दो सप्ताह के मंथन और पार्टी में हो रही गुटबाजी के बाद भाजपा ने शनिवार को पूर्व सांसद गंगाराम कोली की पुत्रवधु रंजीता कोली को प्रत्याशी घोषित कर दिया।
2 min read
Google source verification
bharatpur

ranjna koli

भरतपुर. आखिर दो सप्ताह के मंथन और पार्टी में हो रही गुटबाजी के बाद भाजपा ने शनिवार को पूर्व सांसद गंगाराम कोली की पुत्रवधु रंजीता कोली को प्रत्याशी घोषित कर दिया। हालांकि कांग्रेस की ओर से जाटव कार्ड खेलते हुए पूर्व भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी अभिजीत कुमार को प्रत्याशी घोषित करने के बाद से ही तय माना जा रहा था कि भाजपा कोली कार्ड ही खेलेगी। लेकिन सूत्रों की मानें तो पार्टी में नदबई इलाके के एक दावेदार को लेकर निर्णय नहीं हो पा रहा था। साथ ही वर्तमान सांसद को लेकर गतिरोध बन रहा था। क्योंकि पार्टी को डर था कि कहीं कांग्रेस की ही तरह उन्हें भी गुटबाजी व विरोध का सामना करना नहीं पड़ जाए। ऐसे में पार्टी ने पहले दावेदारों के साथ मंथन किया और उसके बाद प्रत्याशी की घोषणा कर दी।

सूत्रों के अनुसार पिछले दो सप्ताह से लोकसभा प्रत्याशी को लेकर भाजपा में मंथन का दौर चल रहा था। पार्टी ने इसी डर की आशंका के कारण पिछले दिनों अमित शाह के निर्देश पर सर्वे भी कराया था। बताते हैं कि सर्वे में तीन नाम सामने आने के बाद उन पर पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों की ओर से स्थानीय कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से मंथन किया जा रहा था। पार्टी यह तो तय कर चुकी थी कि टिकट महिला दावेदार को ही दिया जाएगा। लेकिन विरोध की आशंका भी बढ़ रही थी। रंजीता कोली को यूं तो ससुराल में राजनीति माहौल शुरू से ही मिला, लेकिन मूल रूप से एक साल पहले वैर से विधानसभा की टिकट पर दावेदार कर रंजीता कोली ने राजनीति में शुरुआत की। बयाना की बहू रंजीता वैर की बेटी है। पार्टी की ओर से रंजीता को गत वर्ष हुए विधानसभा चुनाव का टिकट तो नहीं मिला,लेकिन पार्टी ने विधानसभा चुनावों में सभी सातों सीट गंवाने के बाद कोली कार्ड खेलते हुए उम्मीदवार घोषित कर दिया।