बाड़मेर

पीयूसी सर्टिफिकेट के लिए कोई पूछता ही नहीं,आखिर ऐसा क्यों? जानिए पूरी खबर

पीयूसी अभियान- कहीं डीएम न घोट दे प्रदुषण

2 min read
Feb 03, 2018
 PUC certificate,traffic police barmer
No one asks for PUC certificate

बाड़मेर.शहर में वाहनों से बढ़ रहे प्रदुुषण को रोकने के लिए कोई भी जिम्मेदार अपनी भुमिका नहीं निभा रहे हैं। परिवहन व्यवस्था को सुधारने के लिए लगी यातायात पुलिस व परिवहन विभाग के जिम्मेदार वाहनों चालकों को कागजात का तो आवश्यक रूप से पुछते है । हेलमेट की पुछने की भुमिका को बखूबी निभाते है। लेकिन पीयूसी का नहीं पुछते। ऐसे में वाहन चालक भी पीयूसी बनाना आवश्यक नहीं समझते। जब तक जिम्मेदार इस भुमिका को सक्रिय रूप से नहीं समझते तब तक शहर में प्रदुषण बढ़ता ही रहेगा।

पत्रिका ने जाने लोगों के विचार
शुक्रवार को पत्रिका टीम ने शहर के पेट्रोलपंप व बस स्टैंड पर लोगों से बात की तो अधिकांश लोगों ने कहा कि पुलिस ज्यादतर हेलमेट नहीं होने पर चालान काटती है। पीयूसी का नहीं पुछती। ऐसे में लोग भी वाहनों का पीयूसी सर्टिफिकेट नहीं लेते ।

तो कैसे रूकेगा प्रदुषण

एनजीटी की ओर से बढ़ते प्रदुषण को रोकने के लिए वाहन चालकों को हर छ: माह में अपने वाहनों की जांच करवा कर। प्रदुषण नहीं फैलाने का सर्टिफिकेट लेना होता है। जबकि विभाग की ओर से पीयूसी सर्टिफिकेट नहीं जांचने से वाहन चालक पीयूसी लेना उचित नहीं समझते। ऐसे में बढ़ता प्रदुषण सैकड़ो लोगों को बीमार कर रहा है। दमा के रोगियों के लिए समस्या और भी बढ़ जाती है।

जागरूकता का अभाव
एनजीटी के आदेशों के बाद पुलिस व परिवहन विभाग ने अभियान चलाया तो वाहन चालकों ने पीयूसी सेंटरों पर जाकर सर्टिफिकेट बना लिया। समय बितने के साथ पीयूसी के आदेश धूंए में उड़ गए। विभाग की ओर से जन जागरूक्ता के अभाव में वाहन चालक पीयूसी सर्टिफिकेट नहीं ले रहे।

जरूरी तो है

वाहनों का पीयूसी सर्टिफिकेट होना आवश्यक है। लेकिन पीयूसी का कोई पुछता ही नहीं।
मनोज शर्मा

अब नहीं बनवा रहे

पूर्व अभियान के तहत वाहन चालकों ने पीयूसी सर्टिफिकेट बनाया था। अब लोग नहीं बनवा रहे है।
कुंदनसिंह सिसोदिया

विभाग कार्रवाही करे

पुलिस व परिवहन विभाग सख्ती करे तो वाहन चालक पीयूसी बनवायेंगे।
पुरखसिंह

अभियान चलाना चाहिए

बढ़ रहे प्रदुषण को रोकने के लिए वाहन चालकों को पीयूसी बनाना चाहिएं। विभाग को अभियान चलाना चाहिए।
विक्रम धारीवाल

अनिवार्य है तो बनायेंगे
पीयूसी वाहनों के लिए अनिवार्य तो सभी वाहन चालक इसको बनायेंगे।

धर्मसिंह

Published on:
03 Feb 2018 09:41 am