बाड़मेर

एक जान तीन जगह का काम,व्यवस्था प्रभावित

आमजन परेशान

less than 1 minute read

सिवाना कस्बे के जलदाय विभाग कार्यालय लंबे समय से राम भरोसे संचालित हो रहा है। सहायक अभियंता का पद रिक्त होने व कार्यवाहक अधिकारी के भरोसे अन्य कई कार्यालयों का कामकाज होने से व्यवस्था पूरी तरह से चौपट बनी हुई है। इस पर बिगड़ी व्यवस्था को लेकर हर दिन ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ती है।
कस्बे के जलदाय विभाग कार्यालय में सहायक अभियंता का पद लंबे समय से रिक्त है। कार्यवाहक सहायक अभियंता के जिम्मे सिवाना के अलावा पचपदरा, कल्याणपुर कार्यालय का भी कामकाज है। इस पर विभागीय व योजनाओं का कामकाज बुरी तरह से प्रभावित हो रखा है। जल वितरण कार्य की मॉनिटरिंग सही नहीं होने से बिगड़ी व्यवस्था को लेकर हर दिन हजारों ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ती है।

लोगों को परेशानी
विभागीय काम समय पर नहीं होने से लोगों को कई तरह की दिक्कतें उठानी पड़ती है। इनके अलावा एकमात्र कनिष्ठ अभियंता कार्यरत है। रिक्त पद नहीं भरने से प्रभावित जल वितरण व्यवस्था व कामकाज पर आमजन में रोष है।

तीन जगह का जिम्मा
सिवाना के अलावा मेरे पास कल्याणपुर, पचपदरा के सहायक अभियंता का भी जिम्मा है। इसके बावजूद विभाग के कामकाज को सुचारू बनाए रखने को लेकर पूरे प्रयास किए जाते हैं।
दीपक सिंह कार्यवाहक सहायक अभियंता सिवाना

Published on:
28 Feb 2024 12:15 am
Also Read
View All
राजस्थान में बाप-बेटे का बड़ा कांड, भारतमाला एक्सप्रेस-वे के किनारे चला रहे थे ड्रग्स फैक्ट्री, बाड़े में छिपाकर रखी सामग्री

भाटी vs रावणा विवाद: ‘सुनियोजित तरीके से…’, FIR के बाद रविंद्र सिंह भाटी ने तोड़ी चुप्पी- समर्थकों से की अपील, जानें क्या बोले? 

Rajasthan New Rail Project : पचपदरा रिफाइनरी को रेल नेटवर्क से जोड़ने से पहले विवाद, जानें क्यों फंसा पेंच

Drug Smuggling: पाकिस्तान से बाड़मेर आई ड्रग, हेरोइन से भी महंगी, गुजरात सप्लाई से पहले पकड़ी गई, कीमत 25 करोड़

बाड़मेर में कांग्रेस दफ्तर की जमीन पर भारी बवाल, नगर परिषद ने रुकवाया काम, अब सीमाज्ञान खोलेगा आवंटन का असली राज