बाड़मेर

हादसे में 3 बहनों के इकलौते भाई की मौत, मंशापूर्ण बालाजी के दर्शन करने जा रहा था

बाड़मेर के पाटोदी से दो किलोमीटर दूर मंशापूर्ण बालाजी दर्शन करने जा रहे चूरू निवासी दीपक सड़क हादसे का शिकार हो गया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Jul 2023, 1:42 PM IST
police_team.jpg
मध्यप्रदेश में सोमवार से पुलिसकर्मियों को मिलेंगे वीकली ऑफ

बाड़मेर/पाटोदी/पत्रिका। बाड़मेर के पाटोदी से दो किलोमीटर दूर मंशापूर्ण बालाजी दर्शन करने जा रहे चूरू निवासी दीपक सड़क हादसे का शिकार हो गया। हर मंगलवार की तरह हनुमान मंदिर जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही जख्मी होने से उसकी मौत हुई। उसके बारे में मां को पता चलने से पहले वह दुनिया से चल बसा।

परिजनों ने बताया कि दीपक पुत्र धर्मवीर चूरू जिले का रहने वाला था। उसके दादा- नाना सहित परिवार में पुत्र एक दीपक ही था। दुर्घटना में परिवार का चिराग बुझ गया।दीपक तीन बहनों का एक ही भाई था। वह पाटोदी क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डऊकिया तला में अध्यापिका पद पर कार्यरत बहन सरोज स्वामी से शाम को मंदिर जाने की बात कह कर गया था, मगर वापस पाटोदी नहीं पहुंच सका।

परिवार वालों ने बताया कि पुखराज व दिनेश पुत्र अंबालाल प्रजापत जो घर में दो दिन पहले घर पर खेल रहे कि गिरने से भतीजे के चोट लगी थी। दोनों भाई घर से अस्पताल में परिजनों के टिफिन भी तैयार कर ले गए थे। वे राजी खुशी घर लौट रहे थे, मगर पाटोदी के पास ही दुर्घटना के शिकार हो गए। मिल कर वापस मां को संदेश देने के बजाय ज्यादा गम्भीर होने से बालोतरा चिकित्सालय में रैफर कर दिया गया। वहां से जोधपुर रेफर किया गया। बुधवार को दिनेश कुमार सुबह के समय में ज्यादा गम्भीर होने के कारण मौत हो गई।

Updated on:
20 Jul 2023, 1:42 PM IST
Published on: