8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिविल ड्रेस में हेड कांस्टेबल ने टेम्पो चालक को दिखाई दबंगई, वीडियो हुआ वायरल, पुलिस अधीक्षक ने की कार्रवाई

Viral Video: स्थानीय पुलिस थाना के एक हेड कांस्टेबल के सिविल ड्रेस मे वाहन चालकों को रुकवा कर चालान की धमकी देकर बुधवार को धक्का-मुक्की करने का वीडियो वायरल हुआ है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Nupur Sharma

•

Updated: 20 Jul 2023, 12:56 PM IST

patrika_news___2.jpg

बाड़मेर/बायतु/पत्रिका। Viral Video: स्थानीय पुलिस थाना के एक हेड कांस्टेबल के सिविल ड्रेस मे वाहन चालकों को रुकवा कर चालान की धमकी देकर बुधवार को धक्का-मुक्की करने का वीडियो वायरल हुआ है। पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद ने इस मामले में हेड कांस्टेबल को लाइन हाजिर कर दिया।

यह भी पढ़ें : राजस्थान के इस परिवार में दादा-बेटा-पोता और पोतियां सभी शतरंज के खिलाड़ी

प्राप्त जानकारी के अनुसार बायतु पुलिस थाने का हेड कांस्टेबल मोटा राम की ड्यूटी 17 से 22 जुलाई तक बाड़मेर मुख्यालय पर महिला अनुसंधान कार्यशाला में प्रशिक्षण के लिए लगी हुई थी। इस बीच वहां से निकल कर उसने बायतु भीमजी की सरहद मे चैकपोस्ट स्थापित कर वाहनों की जांच पड़ताल शुरू कर दी। आरोप है कि वहां से निकल रहे स्कूली बच्चों से भरे एक टेंपो को रुकवा कर कागजात मांगे और चालक के साथ मारपीट की कोशिश की। टेंपो चालक से कागजात मांग कर सीज करने की बात कही।

जीप के कागजात नहीं
हेड कांस्टेबल ने जिस बोलेरो जीप से वहां पहुंच कर वाहनों की चेकिंग के लिए चैकपोस्ट स्थापित की। उस जीप के कागजात भी अधूरे थे। उस गाड़ी के आगे व पीछे नियम विरुद्ध लोहे के बड़े-बड़े बम्पर लगे हुए थे। गाड़ी का बीमा व आरसी के कागजात भी अवधिपार निकले। बायतु पुलिस थाने के हेड कांस्टेबल के बिना ड्यूटी सिविल ड्रेस मे वाहनों की चैकिंग करने व टेंपो चालक के साथ बदसलूकी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ।

यह भी पढ़ें : परीक्षा विवादों के चक्रव्यूह को नहीं भेद पा रहा आयोग, जानिए किन-किन भर्तियों में है विवाद?

इनका कहना
इस मामले में पुलिस अधीक्षक ने संज्ञान लिया है। हेड कांस्टेबल मोटा राम को बायतु थाने से लाइन हाजिर कर दिया है। -गुमना राम चौधरी, वृत्ताधिकारी बायतु