8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RPSC Paper Leak Cases : परीक्षा विवादों के चक्रव्यूह को नहीं भेद पा रहा आयोग, जानिए किन-किन भर्तियों में है विवाद?

RPSC Paper Leak Case: भर्ती परीक्षाओं में कभी पेपर लीक, तो कभी नकल के मामले राजस्थान लोक सेवा आयोग का पीछा नहीं छोड़ रहे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Nupur Sharma

•

Updated: 20 Jul 2023, 12:19 PM IST

RPSC Paper Leak

RPSC Paper Leak

अजमेर/पत्रिका। RPSC Paper Leak Case: भर्ती परीक्षाओं में कभी पेपर लीक, तो कभी नकल के मामले राजस्थान लोक सेवा आयोग का पीछा नहीं छोड़ रहे। साल 1997 से 2023 तक परीक्षाओं के विवाद लगातार बढ़ रहे हैं। इनमें आरएएस, कनिष्ठ लिपिक भर्ती, वरिष्ठ अध्यापक भर्ती सहित अन्य परीक्षाएं शामिल हैं। एक अध्यक्ष को तो पद से इस्तीफा तक देना पड़ा। अब ईओ भर्ती की ओएमआर में मनमाफिक अंक दिलाने का घूसकांड सुर्खियों में है।

यह भी पढ़ें : लगेंगे पानी के स्मार्ट मीटर, बदले जाएंगे 1.35 लाख मीटर, बकाया बिल को लेकर भी ये राहत

आरएएस-2013 में पेपर लीक
990 पदों के लिए आरएएस-2013 परीक्षा का पेपर 3-3 लाख में बाजार में बिका। टॉप 50 में करौली जिले के 32 अभ्यर्थी होने पर सवाल खड़े हो गए। एसओजी ने जांच में कई लोगों को गिरफ्तार किया। तत्कालीन अध्यक्ष हबीब खान गौरान को पद से इस्तीफा देना पड़ा और परीक्षा निरस्त की गई।

आरएएस 2018: प्रश्नों से घूसकांड तक विवाद
प्रारंभिक परीक्षा के प्रश्न संख्या 11 और 22 के विवाद ने तूल पकड़ा। हाईकोर्ट खंडपीठ के आदेश पर आरएएस मुख्य परीक्षा हुई। प्रारंभिक परीक्षा की कट ऑफ और उसके बाद मुख्य परीक्षा में दो गुणा अभ्यर्थियों को उत्तीर्ण करने की याचिका हाईकोर्ट में लगी। साल 2021 में साक्षात्कार के दौरान आरपीएससी के पूर्व कनिष्ठ लेखाकार सज्जन सिंह को एसीबी ने ट्रेप किया।

यह भी पढ़ें : राजस्थान के इस परिवार में दादा-बेटा-पोता और पोतियां सभी शतरंज के खिलाड़ी

इन भर्तियों में भी विवाद
-वरिष्ठ अध्यापक ग्रेड द्वितीय भर्ती- 2014 के तहत कई ओएमआर शीट आयोग के पूर्व कार्मिक के घर मिली। एसओजी ने कार्मिक को गिरफ्तार भी किया।
-आरएएस एवं अधीनस्थ सेवा परीक्षा- 1997 में नकल कराने की गतिविधियों का मामला जयपुर के बजाज नगर थाने में दर्ज हुआ। आयोग का कार्मिक गिरफ्तार हुआ।
-संस्कृत शिक्षकों के लिए तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती 2009 में कई गलत जवाबों को सही माना गया। हाईकोर्ट के आदेश पर परिणाम संशोधित करना पड़ा।
-वरिष्ठ अध्यापक भर्ती-2011 में भी प्रश्नों के गलत उत्तरों के चलते तीन बार संशोधित परिणाम जारी हुआ।
-7571 पदों की कनिष्ठ लिपिक भर्ती-2014 की परीक्षा पेपर लीक के चलते रद्द करनी पड़ी।
-आरएएस-2018 में पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा की पुत्रवधू के रिश्तेदारों को साक्षात्कार में 80-80 अंक देने का मामला सुर्खियों में रहा ।
-वरिष्ठ अध्यापक भर्ती 2022 के तहत सामान्य ज्ञान का पेपर लीक हुआ। एसओजी की रिपोर्ट पर आयोग को ग्रुप-ए और ग्रुप-बी के सामान्य ज्ञान के पेपर निरस्त करने पड़े। यह परीक्षा आगामी 30 जुलाई को होगी।
-वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक) प्रतियोगी परीक्षा के तहत 1 नवंबर 2018 को बाडमेर में में वॉट्सएप पर हिंदी विषय का 'ओ' सीरीज का पेपर वायरल हुआ। जांच में एक निजी संस्था का दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी चिन्हित हुआ ।