- जिला सीमा पर लगी वाहनों की कतारें- नागाणा मन्दिर में की पुजा अर्चना
बाड़मेर. भाजपा के संकट मोचक माने जाने वाले पूर्व वित्त, विदेश और रक्षामंत्री जसवंतङ्क्षसह के विधायक पुत्र मानवेन्द्रसिंह रविवार को जब बाड़मेर जिले की सीमा में पहुंचे तो इनके स्वागत में कभी इनके विरोधी रहे नेता पलक पावड़े बिछा कर खड़े थे। जिले की सीमा में डोली से लेकर बालोतरा तक लोगों ने स्वागत किया। गौरतलब है कि भाजपा को छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए मानवेन्द्र पहली बार जिले में आए हैं, एेसे में कांग्रेसी उनके स्वागत में उमड़ पड़े।
कल्याणपुर पत्रिका. शिव विधायक कर्नल मानवेन्द्रसिंह व चित्रासिंह के कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर पहली बार आगमन पर रविवार को जिला सीमा सहित क्षेत्र के गांवों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
जिला सीमा डोली पर सुबह 10 बजे से कार्यकर्ता एकत्रित होने शुरू हो गए। 11.15 बजे तक सैंकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता कर्नल के स्वागत में पहुंच गए। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लम्बी कतारे लग गई। पूर्व विधायक गोपाराम मेघवाल, पचपदरा के पूर्व विधायक मदन प्रजापत, नगरपालिका सभापति रतनलाल खत्री, बालोतरा पूर्व प्रधान ओमप्रकाश भील, बालोतरा कांग्रेस मंडल अध्यक्ष भगवतसिंह जसोल, पचपदरा मंडल अध्यक्ष तिलाराम गोदारा, पूर्व प्रधान बाबूसिंह सीतली, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष शारदा चौधरी, पूर्व जिला परिषद सदस्य बजरंग पालीवाल, सेवादल के संगठन मंत्री हुकमसिंह अजीत, कोरना सरपंच गुमानसिंह राठौड़, ओमप्रकाश सुथार, अन्नु महाराज सहित कांग्रेस पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मानवेन्द्रसिंह जसोल का साफा-माला पहना एवं चित्रासिंह का चुनड़ी, शॉल एवं गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया । काफिले के साथ मानवेन्द्रसिंह जसोल का अराबा में बेरीसालसिंह, नारायणसिंह राजपुरोहित, कल्याणपुर में अर्जुनदास, शाबीरखान, हीरसिंह चौहान, फिरोजखान, नागाणा में प्रबंधन समिति अध्यक्ष उम्मेदसिंह अराबा, पंचायत समिति सदस्य अनिल जैन, नेवरी में हरिसिंह, पीराराम मईया, चारलाई कलां में गोपाराम सुथार, राजूसिंह राठौड़, सरवड़ी में मोहनसिंह, बहादुरसिंह सहित लोगों ने स्वागत किया। इस दौरान विनोद चौधरी, एडवोकेट बाबूलाल चौधरी, जितेन्द्रसिंह उमरलाई, करनाराम पटेल, रामसिंह बोथिया, किशोरसिंह घेवड़ा, कुलदीपसिंह बगड़ मौजूद थे।
नागाणाधाम में पूजा अर्चना- मानवेन्द्रसिंह जसोल व चित्रासिंह ने मां नागणेच्यां माता के मन्दिर में शीश नवा पूजा- अर्चना की। गोरक्षक पाबूजी राठौड़, राव धूहडज़ी, पीथडज़ी के दर्शन कर प्रदेश में खुशहाली की कामना की।