बाड़मेर

पचपदरा रिफाइनरी में हादसा: मजदूरों से भरी 2 बसें भिड़ीं, 1 पलटी, विरोध प्रदर्शन और SUV में तोड़फोड़ से बढ़ा तनाव

पचपदरा रिफाइनरी क्षेत्र में बड़ा हादसा हुआ। जहां मजदूरों से भरी दो बसें आपस में भिड़ गईं। टक्कर के बाद एक बस पलट गई, जिससे कई मजदूर घायल हो गए। हादसे से आक्रोशित मजदूरों ने विरोध प्रदर्शन किया और एक एसयूवी में तोड़फोड़ कर दी।
2 min read
Jan 25, 2026
Pachpadra Refinery Accident
Pachpadra Refinery Accident (Patrika Photo)

Pachpadra Refinery Accident: बालोतरा जिले के पचपदरा स्थित एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड (एचआरआरएल) में शनिवार सुबह मजदूरों को ले जा रही दो बसों की आपस में भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई।

हादसे में कुछ मजदूरों को गंभीर चोटें आईं, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना उस समय हुई, जब मेगा साइट के कर्मचारी बसों से रिफाइनरी परिसर के भीतर जा रहे थे। चौराहे पर पहुंचते ही दोनों बसें आपस में टकरा गईं। सूचना मिलते ही रिफाइनरी की मेडिकल टीम मौके पर पहुंची और घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया।

हालात तनावपूर्ण होने पर पुलिस ने संभाला मोर्चा

हादसे के बाद सुरक्षा व्यवस्था और परिवहन प्रबंधन की लापरवाही को लेकर मजदूरों में भारी आक्रोश देखने को मिला। गुस्साए मजदूरों ने रिफाइनरी परिसर में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया और वहां खड़ी एक एसयूवी गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी।

इससे कुछ समय के लिए हालात तनावपूर्ण हो गए। स्थिति बिगड़ती देख पचपदरा थाना पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पचपदरा पुलिस के साथ सीआईएसएफ के अधिकारी पहुंचे और मजदूरों से बातचीत कर समझाइश की। काफी प्रयासों के बाद हालात पर काबू पाया जा सका।

आश्वासन के बाद मजदूर शांत

रिफाइनरी प्रबंधन की ओर से मजदूरों को आश्वासन दिया गया कि हादसे की विस्तृत जांच कराई जाएगी तथा भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों। इसके लिए सुरक्षा और परिवहन व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा। आश्वासन के बाद मजदूर शांत हुए और स्थिति सामान्य हुई।

फिलहाल, रिफाइनरी परिसर में शांति बनी हुई है, जबकि पुलिस और सीआईएसएफ की ओर से एहतियातन सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। वहीं, परिवहन विभाग की ओर से कागजातों के अभाव में दोनों बसों को सीज किया गया है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Updated on:
25 Jan 2026 07:24 am
Published on:
25 Jan 2026 07:24 am
Also Read
View All
Balotra: हाईटेक सुरक्षा को भी दिया चकमा, गड्ढा खोदकर रिफाइनरी की 700 KM लंबी क्रूड ऑयल पाइपलाइन से चुरा लिया 2 टैंकर तेल

Inter-State Oil Theft Gang: गहरा गड्ढा खोदकर राजस्थान की HPCL रिफाइनरी से क्रूड ऑयल चोरी करने वाले 8 लोग गिरफ्तार, 2 टैंकर तेल बेचने का हुआ खुलासा

Rajasthan: निकाय-पंचायत चुनाव से पहले कांग्रेस में फिर उभरी गुटबाजी, मेवाराम जैन समर्थकों के साथ जयपुर पहुंचे

बच्चा न होने पर बहू का कत्ल: बाड़मेर में दहेज लोभी पति और सास-ससुर करते थे प्रताड़ित, कोर्ट ने सुनाया कड़ा फैसला

Rajasthan Viral News: खेत में 5 लाख रुपए दबाकर भूल गया किसान, जुताई के दौरान मिली रकम; नोटों को चट कर गई दीमक