बाड़मेर

पंछिड़ा रे उड़ ने जाइजे पावागढ़ रे, मां काळी ने कहतो आइजे…

गरबा नृत्य की धूम जारी, देर रात तक खनक रहे डांडिए
less than 1 minute read
पंछिड़ा रे उड़ ने जाइजे पावागढ़ रे, मां काळी ने कहतो आइजे...
पंछिड़ा रे उड़ ने जाइजे पावागढ़ रे, मां काळी ने कहतो आइजे...

बालोतरा.

शहर, क्षेत्र में गरबा नृत्य की धमचक जारी है। इसमें हर दिन बड़ी संख्या में लोग भाग लेकर देर रात तक डांडिया नृत्य करने का आनंद उठाते हैं। इससे चहुंओर चहल-पहल व रौनक है।शाम आठ बजे मां की आरती उतार श्रद्धालु नृत्य करना शुरू करते हैं, जो आधी रात जारी रहता है। नृत्य का आनंद लेने के लिए हजारों जने यहां जमे रहते हैं। इससे चहुंओर रौनक नजर आती है। नगर के चारण समाज भवन में चारण नवयुवक मण्डल के तत्वावधान में आयोजित गरबा में हर दिन बड़ी संख्या में लोग भाग ले रहे हैं। आयोजन मंत्री कुलदीप पिथाणी ने बताया कि इस अवसर पर एक मिनट कपल, एक मिनट जोड़ी, एक मिनट जुनियर, म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें प्रतिभागियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

राखी. कस्बे के मां आशापुरा मंदिर में गरबा आयोजन जारी है। पुजारी वीरदास संत व श्रद्धालु आरती उतार इसकी शुरुआत करते हैं। देर रात तक चलने वाले आयोजन में जसराज सिंघवी, भंवरलाल आदि सेवाएं दे रहे हैं।07- बालोतरा में समदड़ी रोड स्थित राघवदास आश्रम में गरबा नृत्य करते बच्चे।

पाटोदी.
खनोड़ा में गरबा नृत्य आयोजन जारी है। इसमें बड़ी संख्या में नृतक भाग लेकर देर रात तक नृत्य करते हैं। बायतु विधायक कैलाश चौधरी ने भी आयोजन में भाग लेकर नृतकों का उत्साह वद्र्धन किया।

कनाना. वेरा आमलीवाला में गरबा आयोजन चल रहा है। तेजेंद्र माली ने बताया कि रविवार को देर रात तक नृतकों ने नृत्य कर श्रद्धालुओं का मनोरंजन किया।
जसोल. कस्बे के एसएन स्कूल प्रांगएा में मां माजीसा युवा गु्रप के तत्वावधान में गरबा नृत्य का आयोजन जारी है। भरत अवस्थी ने बताया कि इसमें हर दिन बड़ी संख्या में नृतक विभिन्न देवी-देवताओं का रूप धरकर नृत्य की प्रस्तुतियां देते हैं। रविवार को देर रात तक नृतकों ने गरबा नृत्य कर श्रद्धालुओं का मनोरंजन किया।

Updated on:
15 Oct 2018 07:58 pm
Published on:
15 Oct 2018 07:58 pm