बाड़मेर

स्वच्छ छवि के लोग आगे आएं

पत्रिका चेंजमेकर बदलाव नायक
2 min read
• •
Updated: 8 Apr 2018, 12:05 AM IST
पत्रिका चेंजमेकर बदलाव नायकपत्रिका चेंजमेकर बदलाव नायक
पत्रिका चेंजमेकर बदलाव नायक


सिवाना. चेंजमेकर बदलाव के नायक पत्रिका महाअभियान को लेकर शुक्रवार को कस्बे स्थित पत्रिका कार्यालय में परिचर्चा कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें बुद्धिजीवियों ने भाग लेते हुए अभियान की सराहना की। एक स्वर में कहा कि राजनीति में साफ छवि के लोगों को आगे आना चाहिए। इससे लोकतंत्र को मजबूती मिल सके। जिससे की स्वच्छ समाज व देश का निर्माण होवें। निप्र.

मतदाता मतदान से पूर्व प्रत्याशी के छवि के बारे में प्राथमिक जानकारी अवश्य प्राप्त करें। प्रत्याशी कितने समय से जनसेवा कर रहा है। इसके बाद सही होने पर उनके पक्ष में मतदान करें। इससे स्वच्छ छवि के लोगों का चयन हो सके। - गंगासिंह कांखी
बदलते राजनीतिक परिवेश के बावजूद आज भी अधिकांश लोग मतदाता धर्म,जाति, सम्प्रदाय के आधार पर मतदान करते हैं, जो उचित नहीं है ।इससे लोकतंत्र कमजोर हो रहा है।मतदाता सही फैसले लेने वाले प्रत्याशियों को चुनें। - जोरावरसिंह राजपुरोहित।

राजनीति में बढ़ते भष्ट्राचार व अपराध के चलते साफ छवि के लोग राजनीति से किनारा कर रहे हैं। यह सही नहीं है। उन्हें स्वच्छ राजनीति के लिए एकजुट होकर आगे आना चाहिए। - त्रिलोकसिंह पंऊ
वर्तमान राजनीति में धनबल, बाहुबल के प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से उपयोग से साफ व ईमानदार छवि के लोग इससे दूर रहते हैं। ऐसी विकृतियों से संघर्ष कर स्वच्छ छवि के लोगो को आगे आना चाहिए। इससे लोकतंत्र मजबूत हो। विकास को बल मिले। - रमेश सांखला

लोकतंत्र में बढ़ते भष्ट्राचार व अपराध पर लगाम लगाने के लिए सख्त कानून बहुत जरूरी है। साफ छवि के लोग राजनीति में भाग लें। इससे ही देश व समाज का सर्वागींण विकास किया जा सकता है। - निम्बाराम देवासी
मतदाता लालच में आकर मतदान नही करें। इससे लोकतंत्र कमजोर होता है। साफ छवि के प्रत्याशियों को आगे बढऩे का मौका नहीं मिल पाता है। मतदाता सही प्रत्याशी का चयन करें। - छगनलाल बोस देवड़ा

अच्छे जनप्रतिनिधियों की संख्या दिन ब दिन कम होती जा रही है। मतदाता प्रत्याशी की सही पहचान कर मतदान करें। निज हित की बजाय सर्वहित को प्राथमिकता दें। - संग्राम देवासी
साफ छवि के लोगों को राजनीति में आगे आना चाहिए। इसकी लोकतंत्र प्रणाली मजबूत हो। आम आदमी को न्याय मिल सके। वर्तमान राजनीति में बढ़ते भष्ट्राचार व अपराध के चलते यह बहुत ही जरूरी है। - लक्ष्मणराम रमणिया

Published on: