बाड़मेर

होटल की आड़ में काला कारोबार, चार आरोपी गिरफ्तार

- भूंका भगतसिंह टोल प्लाजा के पास कार्रवाई
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Mar 2024, 12:17 AM IST
br2903c05.jpg
सिणधरी में जब्त मशीनरी व वाहन।

सिणधरी थाना पुलिस ने गुरूवार को भूंका भगतसिंह टोल प्लाजा के पास एक होटल के पीछे बने बाड़े में दबिश देकर 132 टन अवैध कोयला, एक बेको लोडर मशीन व एक डंपर जब्त कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसी होटल में पुलिस ने सात दिन पहले कार्रवाई कर बड़ी मात्रा अवैध ज्वलनशील केमिकल जब्त किया था।

आरोपियों से पुलिस कर रही पूछताछ़
सिणधरी एसएचओ सुरेश सारण ने बताया कि सिवाना डीएसपी नीरज शर्मा के निर्देशन में इंडियन होटल के पीछे बने बाड़े में दबिश दी गई। पुलिस ने बिहार के मोतीहर निवासी रमेश व विकास तथा बीकानेर के जामसर निवासी मुनाफ व मकबुल को गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपियों से कोयले की खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ कर रही है।

नहीं थम रहा काला कारोबार-
मेगा हाइवे के किनारे चल रहे होटल-ढाबों पर कोयला, गैस व केमिकल का अवैध कारोबार रूकने का नाम नहीं ले रहा है। भूंका भगतसिंह से रामजी का गोल तक हाइवे किनारे चलने वाले होटल-ढाबों की आड़ में लोग अवैध कारोबार कर रहे है।
होटल-ढाबों पर अवैध कारोबार की रोकथाम को लेकर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। होटल से 132 टन कोयला, बेको लोडर मशीन व डंपर जब्त किया है। इसी होटल पर सात दिन में दूसरी कार्रवाई हुई है। - नीरज शर्मा, डीएसपी सिवाना

Updated on:
29 Mar 2024, 12:17 AM IST
Published on: