8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज बिरज में होली रे रसिया

फागोत्सव कार्यक्रम आयोजित
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Dileep Kumar Dave

•

Updated: 19 Mar 2024, 11:51 PM IST

barmer.jpg

बाड़मेर. रामद्वारा में प्रस्तुतियां देते हुए।

स्थानीय रामचौक स्थित रामस्नेही सम्प्रदाय शाहपुरा पीठ के रामद्धारा में भक्तों ने मंगलवार को फागोत्सव मनाया। रामस्नेही भक्त राजाराम सर्राफ ने बताया कि जसोदा मोदी, मकियाबाई सोनी, मधु सर्राफ, सुमित्रा राव, पप्पू सोनी, राजु मोदी, मंजु मोदी, नर्बदा खत्री, शान्ति खत्री, जानकी महिला सत्संग की मंजु सर्राफ, जुगल बंसल, संगीता बंसल, संगीता सिंहल, राधे सत्संग मंडल की आशा राठी , मंजु तिवाड़ी, बालाजी मंदिर सत्संग मंडल की लीला बिंदल आदि महिला भक्तों ने फागोत्सव में खेलो जी खेलो घनश्याम, मोरे संग होरी खेलो, आज बिरज में होली रे रसिया आदि होली के भजनों की प्रस्तुति दी। साथ ही पुष्पों से होली खेली गई। नन्हे-मुन्ने बालक-बालिकाओं ने राधाकृष्ण का रूप धर कर भजनों पर नृत्य किया। तत्पश्चात रामस्नेही सम्प्रदाय के आराध्य स्वामी रामचरणजी महाप्रभु की तस्वीर व बाल रूप कृष्ण भगवान की आरती उतारी गई।

यह भी पढ़ें: व्यस्ततम इलाके में गड्ढे, हादसे को न्योता |

नंदी गोशाला में हर्षोल्लास के साथ फागोत्सव
स्थानीय नंदी गोशाला में शहर के 16 महिला मंडल समूहों की ओर से सामूहिक फागोत्सव मनाया गया। आयोजन सचिव ओम जोशी ने बताया कि लगभग 200 महिलाओं ने इसमें भाग लिया। राधा कृष्ण के प्रेम रस पर आधारित फूलों की होली खेली गई। महिलाएं राधाकृष्ण का रूप धारण कर आईं। नंदी गोशाला के पुरुषोत्तम खत्री ने आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला । ओम जोशी ने गणगौर उत्सव मनाने की जानकारी दी। प्यारी देवी महेश्वरी , श्यामा सोनी , मगी देवी सुथार , वन्दना तापड़िया , हउआ देवी जांगिड़ , मंजू भूतड़ा , कुसुम जोशी , रेखा मूंदड़ा रूखमणी व्यास , कांता जोशी , रेखा तापड़िया , निर्मला जोशी , प्रमिला ठाकुर , महेश सुथार , भरत मूंदड़ा , चंदन ने सहयोग दिया ।

यह भी पढ़ें: शुक्र है कि ग्रामीण पहुंच गए वरना जल जाती तीन ढा णियां

रावणा राजपूत सभा भवन
रावणा राजपूत सभाभवन में फागोत्सव मनाया गया। इस दौरान राधा-कृष्ण की झांकी सजाई और अबीर-गुलाल के साथ महिलाओं ने होली खेली। इस दौरान भजन-कीर्तन भी हुए।