19 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शुक्र है कि ग्रामीण पहुंच गए वरना जल जाती तीन ढा​णियां

- 25 बीघा खेत में फैली आग, लोगों ने पाया काबू
less than 1 minute read
Google source verification
sindhari.jpg

सिणधरी के सड़ा झुंड ​िस्थत खेतों में सोमवार को लगी आग।

सिणधरी क्षेत्र की ग्राम पंचायत सड़ा झुंड में सोमवार को एक खेत में आग लग गई। कुछ ही देर में आग 25 बीघा खेत में फैल गई। इसके चलते अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने अपने स्तर आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। इस बीच फायरब्रिगेड को भी सूचना भेज दी गई।

यह भी पढ़ें: खेली अबीर, गुलाल व फूलों की होली |

रेत में फंसा अग्निशमन वाहन
घटना की सूचना मिलने पर अग्निशमन वाहन मौके पर पहुंचे, लेकिन यहां तक सड़क नहीं होने के कारण रेत में फंसने से वाहन मौके तक नहीं पहुंच पाए। तब तक आग पास ही िस्थत तीन ढाणियों के निकट तक पहुंच गई। वहां पहुंचे ग्रामीणों ने खुदाई मशीनों व ट्रैक्टर की सहायता से बीच में से घास-फूस को हटा दिया। इसके कारण आग फैल सकी और ढाणियां बच गई।

यह भी पढ़ें: बीस बीघा जमीन दे दी दान, अब बनेगा सरकारी अस्पताल

ग्रामीणों ने दिखाई सूझबूझ
जानकारी अनुसार गांव के सवजीराम देवासी, महिंगाराम तथा विरधाराम के खेत में घास-फूस में आग लग गई। थोड़ी ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते यह करीब 25 बीघा में फैल गई। इसकी सूचना पर मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। आग इस दौरान तीनों भाइयों की ढाणियाें के निकट पहुंच गई। लेकिन ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए मशीनों की सहायता से खेतों से झाड़ हटा कर आग को फैलने से रोेक दिया।