8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीस बीघा जमीन दे दी दान, अब बनेगा सरकारी अस्पताल

उप जिला अस्पताल के नए भवन का भूमिपूजन एवं शिलान्यास
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Dileep Kumar Dave

•

Updated: 17 Mar 2024, 12:00 AM IST

chouhtan.jpg

चौहटन में भूमि पूजन करते हुए।



चौहटन में नव स्वीकृत उप जिला अस्पताल के भवन निर्माण के लिए शनिवार को महंत जगदीशपुरी के सान्निध्य में जिला परिषद सदस्य रूपसिंह राठौड़, सुरताराम मेघवाल एवं रणजीत सिंह राठौड़ ने भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। चौहटन विधायक आदूराम मेघवाल एवं केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री एवं सांसद कैलाश चौधरी ने वर्चुअल रूप से जुड़कर भूमि पूजन में शिरकत की तथा चौहटन कस्बे एवं क्षेत्र के लोगों को बधाई देते हुए हेमसिंह परिवार का भूमि दान के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। उप जिला अस्पताल के भवन निर्माण के लिए हेमसिंह राठौड़ की स्मृति में रूपसिंह राठौड़ एवं दलपतसिंह राठौड़ ने बीस बीघा जमीन दान की है। महंत जगदीशपुरी के
सान्निध्य में पंडित प्रवीण दवे ने वैदिक विधि विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन एवं शिलान्यास करवाया।

यह भी पढ़े: खेली अबीर, गुलाल व फूलों की होली |

अच्छा स्वास्थ्य ही जीवन का पहला सुख
महंत जगदीशपुरी व कस्बेवासियों ने रूपसिंह राठौड़, दलपतसिंह राठौड़, रणजीत सिंह राठौड़, बलदेव सिंह राठौड़, प्रयागसिंह राठौड़, अजीतसिंह राठौड़ एवं शिवप्रताप सिंह का अभिनन्दन किया। रूपसिंह राठौड़ ने कहा कि अच्छा स्वास्थ्य ही जीवन का पहला सुख है, यहां बड़ा अस्पताल बनने से सैकड़ों गांवों के लोगों को बड़े शहरों के महंगे इलाज की मजबूरी से छुटकारा मिलेगा। महंत जगदीशपुरी ने कहा कि भूमिदान सबसे बड़ा दान है लेकिन ऐसे श्रेष्ठ कार्य के लिए करोड़ों रुपए की कीमती भूमि दान करने वाले बहुत कम एवं विरले लोग ही होते हैं। विधायक आदूराम मेघवाल एवं सांसद कैलाश चौधरी ने मौके पर उपस्थित लोगों को अच्छे कार्य के शुभारंभ होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

यह भी पढ़ें: h चौधरी रामदान की घर-घर हों तस्वीर

41 करोड रुपए खर्च
महंत जगदीशपुरी ने बताया कि कस्बे के निकट आकड़ेश्वर महादेव मंदिर के पास बीस बीघा भूमि में उप जिला अस्पताल बनेगा, इसके लिए कस्बे सहित आसपास के गांवों के लोगों ने दानदाता परिवार का आभार जताय। एनएचएम के सहायक अभियंता एहसान मोहम्मद ने बताया कि नवीन भवन निर्माण के लिए 41 करोड रुपए खर्च होंगे तथा 15 माह में कार्य पूर्ण किया जाना है। पीएमओ डॉ. अशोक पंवार, डॉ. शंभूराम गढ़वीर, ठेकेदार अनिल धारीवाल, चौहटन भाजपा मंडल अध्यक्ष अमरसिंह कापराऊ, किसान मोर्चा अध्यक्ष देवीलाल खांगट, खेतसिंह घोनिया, मोहन पूनिया, रमेशपुरी, ओमप्रकाश बिश्नोई, पदमाराम भील उपस्थित रहे।