बाड़मेर

पुलिस की रात्रि गश्त के दावों की खुल ली पोल

एक रात में आधा दर्जन दुकानों के टूटे शटर- सीसीटीवी कैमरों में चोरी की वारदातें कैद -पुलिस टीमें जुटी चोरों की तलाश में
2 min read
पुलिस की रात्रि गश्त के दावों की खुल  ली पोल
पुलिस की रात्रि गश्त के दावों की खुल ली पोल

-
बालोतरा.शहर में बुधवार मध्यरात्रि बाद चोरों ने आधा दर्जन दुकानों के शटर तोड़ चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। सभी ुदुकानों से चोर करीब 50000 रुपए नकद व एक एटीएम कार्ड चोरी कर ले गए। रात्रि गश्त के दौरान पुलिसकर्मियों ने दुकानों के टूटे शटर देख दुकानदारों व उच्चाधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद पुलिस की टीमों ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड व अन्य संदिग्ध स्थानों पर दबिश देकर चोरों की तलाश शुरू की।

शहर में बुधवार मध्यरात्रि बाद करीब 2.30 बजे चोरों ने गौर का चौक, मोती मार्केट व सदर बाजार स्थित इलेक्ट्रीकल, रेडिमेड कपड़े व कॉस्मेटिक व ज्वैलरी की दुकानों के शटर तोडऩे की घटना को अंजाम दिया। चोरों के शटर तोडऩे का पूरा घटनाक्रम दुकानों के आगे लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया। चोरों ने एमआई इलेक्ट्रिकल से करीब 42000 रुपए, तिरूपति बालाजी फैंसी स्टोर से 5000 रुपए, उज्ज्वला कलेक्शन से करीब 1500 रुपए तथा एक एटीएम कार्ड चुरा लिए। इसके अलावा मानसी कॉस्मेटिक, माहिर फैशन व अनमोल जैम्स व ज्वैलर्सके शटर तोड़े। इनमें शटर के बाद और दरवाजे लगे होने से वे तोड़ नही सके।

पुलिस ने दुकानदारों को दी जानकारी- शातिर चोर आधा दर्जन दुकानों के शटर तोड़ फरार हो गए। इसके बाद पुलिस दल ने रात्रि गश्त के दौरान दुकानों के शटर टूटे देख उच्चाधिकारियों व दुकानदारों को जानकारी दी। इस पर थानाधिकारी भंवरलाल सीरवी, उपनिरीक्षक शैतानसिंह मय जाप्ता मौके पर पहुंचे। इन्होंने दुकानों व आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। दुकान में एक लगे सीसीटीवी फुटेज में तीन चोरों के चेहरे नजर आ रहे है। इसके बाद थानाधिकारी ने विभिन्न टीमें गठित कर रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड व अन्य संदिग्ध स्थानों पर भेजी। टीमों ने चोरों की तलाश में कईस् थानों पर दबिश दी, लेकिन कोई सुराग हाथ नही लगा। रेलवे स्टेशन पर निगरानी रखने के लिए जीआरपी जवानों को सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध करवाए।
शातिर चोरों ने तोड़ शटर- अमूमन चोर दुकानों में चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए लगिए या अन्य किसी औजार की मदद से ताले तोड़ते है, लेकिन इस वारदात में चोरों ने दुकानों के शटरों को हाथों से पकड़ ऊपर खींच कर तोड़ा है। चोरी की ऐसा तरीका देख पुलिस भी सकते में है।

रात्रि गश्त के दावों पर संदेह- बालोतरा शहर में पुलिस की ओर से हर दिन प्रभावी गश्त के दावे किए जा रहे हैं। एसएचओ का दावा है कि जिन स्थानों पर चोरी की वारदाते घटित हुई है, वहां पर वारदात से कुछ समय पूर्व पुलिस टीम ने गश्त की है, गश्त के दूसरे राउण्ड में दुकानों के टूटे शटर देखे हैं। ऐसी स्थिति में चोरों की ओर से पुलिस की गश्ती दल पर भी नजर रखने का अंदेशा है।
पुलिस चोरों की तलाश में जुटी - एक साथ आधा दर्जन दुकानों के शटर टूटने की वारदात हुई है। पुलिस टीमें चोरों की तलाश में जुटी हुई है। शीघ्र ही पकड़े जाने की संभावना है। - भंवरलाल सीरवी, एसएचओ बालोतरा

Published on:
05 Jul 2018 11:49 pm
Also Read
View All
Balotra: हाईटेक सुरक्षा को भी दिया चकमा, गड्ढा खोदकर रिफाइनरी की 700 KM लंबी क्रूड ऑयल पाइपलाइन से चुरा लिया 2 टैंकर तेल

Inter-State Oil Theft Gang: गहरा गड्ढा खोदकर राजस्थान की HPCL रिफाइनरी से क्रूड ऑयल चोरी करने वाले 8 लोग गिरफ्तार, 2 टैंकर तेल बेचने का हुआ खुलासा

Rajasthan: निकाय-पंचायत चुनाव से पहले कांग्रेस में फिर उभरी गुटबाजी, मेवाराम जैन समर्थकों के साथ जयपुर पहुंचे

बच्चा न होने पर बहू का कत्ल: बाड़मेर में दहेज लोभी पति और सास-ससुर करते थे प्रताड़ित, कोर्ट ने सुनाया कड़ा फैसला

Rajasthan Viral News: खेत में 5 लाख रुपए दबाकर भूल गया किसान, जुताई के दौरान मिली रकम; नोटों को चट कर गई दीमक