बाड़मेर

स्पा सेंटर में चल रहा था ‘गंदा’ काम, पुलिस ने मारा छापा तो मच गया हड़कंप; 3 राज्यों की 5 लड़कियां पकड़ी

बालोतरा जिले के पचपदरा में स्पा की आड़ में अनैतिक गतिविधियों की सूचना पर पुलिस ने दबिश दी। जहां अन्य राज्यों की पांच युवतियों व तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
2 min read
Feb 09, 2025
Feature image

बालोतरा। राजस्थान में आए दिन स्पा सेंटरों में अनैतिक गतिविधियों की खबरें सामने आती रहती है। स्पा सेंटरों की आड़ में गंदे काम हो रहे है। जिसकी सूचना पर पुलिस छापामारी भी करती है। इसके बाद भी स्पा सेंटर में बेखौफ गंदे काम हो रहे है। ताजा मामला राजस्थान के बालोतरा जिले में सामने आया है।

जिले के पचपदरा में स्पा की आड़ में अनैतिक गतिविधियों की सूचना पर पुलिस ने दबिश दी। जहां अन्य राज्यों की पांच युवतियों व तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

पुलिस को देखते ही मच गया हड़कंप

पुलिस जैसे ही स्पा सेंटर पर पहुंची तो वहां के हालात देखकर दंग रह गई। वहीं, पुलिस को देखकर स्पा सेंटर में मौजूद लड़के-लड़कियां बुरी तरह घबरा गए और इधर-उधर भागने लगे। तभी पुलिस ने सभी को दबोच लिया। इस दौरान स्पा सेंटर मालिक भाग छूटा। हालांकि, स्थानीय लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।

अनैतिक गतिविधियों की सूचना पर की छापेमारी

थानाधिकारी ओमप्रकाश खोखर ने बताया कि पचपदरा में लंबे समय से स्पा सेंटर की आड़ में संचालित अनैतिक गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी। जिस पर टीम ने दोपहर करीब एक बजे मार्डन व एनडी स्पा सेंटर में कार्रवाई की।

तीन राज्यों की पांच लड़कियां अरेस्ट

यहां अनैतिक गतिविधियां करते पाए जाने पर रिंकू निवासी उत्तरप्रदेश, हाकम निवासी बालोतरा व अयुब निवासी पोकरण सहित बंगाल, कलकत्ता व मुंबई की पांच लड़कियों को गिरफ्तार किया। बता दें कि पुलिस ने पिछले दिनों बाड़मेर शहर में कई स्पा सेंटर पर छापामारी की थी। वहां भी स्पा सेंटर की आड़ में गलत काम किए जा रहे थे।

Updated on:
09 Feb 2025 03:03 pm
Published on:
09 Feb 2025 03:03 pm
Also Read
View All
निकाय चुनावों की दुंदुभि बजी, समस्याओं के चक्रव्यूह में आमजन, जनता मांगे बुनियादी सुविधाओं का ठोस रोडमैप

Ground Report: बाड़मेर में रोज 50 बच्चे धोरों को पार कर पहुंचते स्कूल, प्रशासन बेखबर या दबंगों का खौफ?

नई नवेली दुल्हन का उजड़ा सुहाग, 4 महीने पहले उठी थी डोली; बाड़मेर सड़क हादसे में मां-बाप के इकलौते बेटे की मौत

भारत-पाक सरहद का अंतिम शिवालय: 1965 की जंग में पाकिस्तानी सेना ने की थी तोड़फोड़, अपने साथ ले गए थे मूर्तियां

बाड़मेर: पहली नाकामी को मात देकर भारतीय वायुसेना में शामिल हुईं प्रियदर्शनी, एनसीसी कैडेट्स ने तिरंगा रैली निकाल किया सम्मान