बाड़मेर

प्रधान जस्सी चौधरी ने पंचायत समिति पर लगाया ताला

पंचायत समिति के मुख्य द्वार पर ताला लगाया

2 min read
pradhaan Jassi Chaudhary locked the panchayat committee

सिणधरी . राजस्थान पंचायतीराज सेवा परिषद व राज्य सरकार के बीच 9 बार हुए लिखित समझौतों पर किसी प्रकार की सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं आने पर पंचायतीराज सेवा परिषद के तीनों घटक आरडीएस, पीओ, बीडियो ने सोमवार को 13वें दिन भी सामूहिक अवकाश पर रहते हुए पंचायत समिति मुख्यालय पर प्रदर्शन किया।

इस दौरान पंचायत समिति सिणधरी प्रधान जस्सी चौधरी ने नैतिक समर्थन देते हुए पंचायत समिति के मुख्य द्वार पर ताला लगाया। सरकार की ओर से आयोजित पंचायत समिति के ग्राम पंचायत सहायकों की सामूहिक कार्यशाला स्थगित की गई। ग्राम पंचायत सहायकों ने पंचायतीराज सेवा परिषद को नैतिक समर्थन देते हुए कार्यशाला का बहिष्कार किया।

ये भी पढ़ें

गुड़ामालानी में एक घंटे जमकर बरसे इन्द्र, किसानों में खुशी

और इधर...

मंदिर का दानपात्र तोड़ नकदी उड़ाई

परेऊ/ गिड़ा. गिड़ा से जाजवा जाने वाली सड़क पर स्थित जवाहरसिंह भोमिया के थान पर लगा दानपात्र तोड़कर किसी नकदी चुरा ली। पुलिस के अनुसार पुजारी जबरसिंह पुत्र शिवनाथसिंह राजपूत गिड़ा ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि वह रविवार रात को चोरों ने दानपात्र तोड़कर करीब 50-60 हजार रुपए चुरा लिए। सुबह स्कूल जा रहे बच्चों ने इसकी जानकारी दी तो ग्रामीणों के साथ उन्होंने गिड़ा पुलिस को अवगत करवाया।

ग्रामीणों का कहना है कि यहां पहले भी दो बार चोरी हो चुकी है। इसके अलावा नजदीकी परेऊ गांव मठ, गोगाजी मंदिर, वाल्मीकि आश्रम व खेमा बाबा मंदिर गिड़ा में भी चोर हाथ साफ कर चुके हैं। इनमें से किसी भी वारदात का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है। उन्होंने आए दिन धर्म स्थलों पर हो रही चोरियों को रोकने तथा खुलासा करने की मांग की। इस दौरान सवाईसिंह महेचा, जबरसिंह, नरपतसिंह भाटी, भूरसिंह सिसोदिया, पर्वतसिंह महेचा, पूर्व सरपंच, गफूर खान खलीफा, पदमसिंह धांजल, चुतराराम सुथार, रावल दर्जी सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

भील युवा शक्ति सम्मेलन 30 को

बाड़मेर. भील समाज की ओर से 30 सितम्बर को समाज के सामुदायिक सभा भवन में भील युवा शक्ति सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। समाज के नगाराम बहला ने बताया कि सम्मेलन में सामाजिक कुरीतियों पर रोक व जोधपुर संभाग को रेगिस्तान जनजाति विशेष क्षेत्र लागू करवाने की मांग पर चर्चा की जाएगी।

ये भी पढ़ें

भारत-पाक क्रिकेट मैच पर सट्टा पकड़ा, ढाई लाख से अधिक का सट्टा पकड़ा, आरोपी फरार
Published on:
25 Sept 2018 09:12 pm
Also Read
View All