8 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत-पाक क्रिकेट मैच पर सट्टा पकड़ा, ढाई लाख से अधिक का सट्टा पकड़ा, आरोपी फरार

-भारत-पाक क्रिकेट मैच पर लगा रहा था सट्टा
2 min read
Google source verification
Over 2.5 lakh speculators caught, the accused absconded

Over 2.5 lakh speculators caught, the accused absconded

बाड़मेर. कोतवाली पुलिस ने रविवार रात को एक मकान में दबिश देकर भारत-पाक क्रिकेट मैच पर सट्टा पकड़ा। कोतवाल पुष्पेन्द्र वर्मा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर टीम ने कोटवालों के वास में मुकन्दर पुत्र रमजान कोटवाल के घर पर दबिश दी। पुलिस की भनक लगने पर आरोपी भाग गया।

इस दौरान पुलिस ने कमरे में 17 मोबाइल जब्त किए। साथ ही टीवी रिमोट, दो केलकुलेटर व 2 लाख 68 हजार 625 रुपए का हिसाब किताब लिखे कागज, पेन आदि बरामद किए। पुलिस को मौके से एशिया कप के दौरान अलग-अलग तारीखों के प्रति मैच व भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान सट्टा लगाने के कागजात मिले। पुलिस ने जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कर जांच शुरू की।

और यहां....

ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध, 28 को बंद रहेगी मेडिकल दुकानें

- ऑनलाइन दवा में मरीजों को 25 से 35 प्रतिशत डिस्काउंट की संभावना
- दवा व्यवसाय को एक वर्ष में होगा 40 फीसदी नुकसान

बालोतरा. अखिल भारतीय दवा विक्रेता संघ के एक दिवसीय मेडिकल बाजार बंद के आह्वान व राजस्थान केमिस्ट एसोसिएशन के निर्देश पर बालोतरा केमिस्ट एसोसिएशन आन लाइन फार्मेसी के विरोध में 28 सितम्बर को दुकानें बंद रखेंगे। उपखंड अधिकारी को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेंगे।


बालोतरा केमिस्ट एसोसिएशन सचिव हनुमानसिंह राजपुरोहित ने बताया कि एसोसिएशन अध्यक्ष कांतिलाल मेहता नेतृत्व पदाधिकारियों, सदस्यों ने सोमवार को शहर व क्षेत्र में दवाइयों के दुकानदारों से सम्पर्क किया। उन्हें 28 सितम्बर को दुकानें बंद रखने की अपील की। बताया कि सरकार दवाइयों को ऑनलाइन बेचने की मंजूरी दे रही है। इससे एक वर्ष में दवा व्यवसाय को लगभग 40 प्रतिशत नुकसान होने की संभावना है।

क्योंकि सरकार की ओर से दवा व्यवसायियों को 16 से 20 प्रतिशत मुनाफा निर्धारित है। ऑनलाइन फार्मेसी 25 से 35 प्रतिशत डिस्काउंट काटकर उपभोक्ता को दवाइयां खरीदने का प्रलोभन देंगी। उपभोक्ता को सस्ती दवाइयां बेचने के चक्कर में उनके स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ होगा। इस पर शहर, क्षेत्र के सभी दवा करोबारी दवाइयों की दुकानें बंद रखें।

पेड़ से लटकता मिला शव

मोकलसर . पादरू कस्बे के एक घर में स्थित नीम के पेड़ से सोमवार को एक जने का शव लटकता मिला। इसको लेकर उसके पुत्र ने रिपोर्ट पेश की। पादरू पुलिस चौकी प्रभारी वीरसिंह के अनुसार मोकाराम (50) पुत्र पेमाराम भील निवासी भील बस्ती पादरू का शव घर में खड़े नीम पेड़ पर लटकता मिला। मृतक पुत्र की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजन को सुर्पुद किया।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग