सामान्य बरसात में गांव में जगह जगह पानी का अधिक भराव होता है। कई घंटों तक इसकी निकासी नहीं होने से डूब सी िस्थति पैदा हो जाती है। पानी निकासी के बाद जमा कीचड़ पर इसमें वाहन धंसते हैं। कई दिनों तक कीचड़ नहीं सूखने पर ग्रामीणों को पैदल गुजरना पड़ता है। मानसून के चार महिनों में कई बार बरसात होने पर इन्हें पूरे समय बड़ी परेशानी उठानी पड़ती है।
बालोतरा जिले के समदड़ी क्षेत्र की ग्राम पंचायत खेजडियाली के गांव गिराद का ढाणा में बरसाती पानी निकासी की व्यवस्था अभाव में मानसून के चार महिनों में ग्रामीणों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। सामान्य बरसात में गांव में जगह जगह पानी का अधिक भराव होता है। कई घंटों तक इसकी निकासी नहीं होने से ऐसी स्थिति पैदा हो जाती है। पानी निकासी के बाद जमा कीचड़ पर इसमें वाहन धंसते हैं। कई दिनों तक कीचड़ नहीं सूखने पर ग्रामीणों को पैदल गुजरना पड़ता है। मानसून के चार महिनों में कई बार बरसात होने पर इन्हें पूरे समय बड़ी परेशानी उठानी पड़ती है।
परेशान ग्रामीणों ने कई बार ग्राम पंचायत प्रशासन को समस्या से अवगत करवाकर पानी निकासी की समुचित व्यवस्था करने की मांग की, लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया। ग्रामीण भूराराम चौधरी आदि ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से गांव में नाला निर्माण करवा अथवा बड़ी साइज का पाइप बिछाकर पानी निकासी की मांग की। इससे रहवासी एक सौ से अधिक किसान परिवारों को परेशानियों से छुटकारा मिले।