बाड़मेर

जातिगत राजनीति से उपर उठें प्रत्याशी

नेता विकास की सोच और जनहित के लिए काम करने वाला तथा जातिगत राजनीति से ऊपर उठकर सबको साथ लेकर चलें।
less than 1 minute read
Raise candidates from caste politics
Raise candidates from caste politics

चौहटन . चौहटन विधानसभा क्षेत्र के आम मतदाताओं ने जन एजेण्डे के तहत विकास के मुद्दों व नेताओं के कार्य को लेकर अपनी अपेक्षाएं रखी। उन्होंने कहा कि नेता विकास की सोच और जनहित के लिए काम करने वाला तथा जातिगत राजनीति से ऊपर उठकर सबको साथ लेकर चलें।

पीने का पानी क्षेत्र का गंभीर मुद्दा है, इसके लिए ईमानदारी से स्थायी समाधान के प्रयास करे साथ ही पारम्परिक जलस्रोतों का पुर्नद्धार करने को लेकर प्रत्याशी संकल्प करें।
- अमित जोशी

आग से प्रतिवर्ष सैकड़ों घर उजड़ जाते हैं। ऐसे में दमकल वाहन यहां की पहली प्राथमिकता है। साथ ही क्षेत्र के सर्वांगीण विकास संकल्प के साथ विश्वास दिलाएं।

- खेतसिंह घोनियां

हस्तशिल्प क्षेत्र की खास पहचान है, लेकिन इसे आमजन के रोजगार का जरिया बनाने का कोई प्रयास नहीं हो रहा। उम्मीदवार इसके लिए प्रयास का भरोसा दिलाएं।
- नरेश धारीवाल

परदेश से आने वाले रिश्तेदारों व सैलानियों को हाईवे 68 से इसपार आने के लिए सरल प्रावधान करवाएं। हमारा प्रत्याशी हमें इसका भरोसा दिलाएं।

- लजपत सोनी

युवाओं के लिए खेलकूद की सुविधाएं तथा तकनीकी शिक्षा के जरिए रोजगार अवसर पैदा करने के लिए प्रत्याशी संकल्प करें। साथ ही सार्वजनिक उद्यान की कलपना साकार हो।
- बलदेवसिंह राठौड़

स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति बेहद खराब है, जांच सुविधाएं नहीं है, चिकित्सकों के पद रिक्त है, सभी समस्या समाधान के साथ ही उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं विकसित करने का भरोसा दिलाए।

- महेन्द्रसिंह राठौड़

Updated on:
17 Nov 2018 07:49 pm
Published on:
17 Nov 2018 07:49 pm
Also Read
View All
नई नवेली दुल्हन का उजड़ा सुहाग, 4 महीने पहले उठी थी डोली; बाड़मेर सड़क हादसे में मां-बाप के इकलौते बेटे की मौत

भारत-पाक सरहद का अंतिम शिवालय: 1965 की जंग में पाकिस्तानी सेना ने की थी तोड़फोड़, अपने साथ ले गए थे मूर्तियां

बाड़मेर: पहली नाकामी को मात देकर भारतीय वायुसेना में शामिल हुईं प्रियदर्शनी, एनसीसी कैडेट्स ने तिरंगा रैली निकाल किया सम्मान

बाड़मेर: 15 अगस्त पर शराब के नशे में स्कूल पहुंचा प्रिंसिपल! मुंह के बल गिरा; ग्रामीणों ने गद्दे पर बैठाकर सुनाई खरी-खोटी

Rajasthan: स्वतंत्रता दिवस पर बॉर्डर पार कर भारत में घुसा पाकिस्तानी नागरिक, BSF ने हिरासत में लिया