18 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस से महेश जोशी को टिकट देने पर बिगड़े बृजकिशोर शर्मा, ऐसे निकाली भड़ास, देखें वीडियो

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

less than 1 minute read
Google source verification
brij kishor sharma

कांग्रेस से महेश जोशी को टिकट देने पर बिगड़े बृजकिशोर शर्मा, ऐसे निकाली भड़ास, देखें वीडियो

जयपुर। कांग्रेस की ओर से शनिवार तक जयपुर शहर की शेष रही चार विधानसभा सीटों पर भी प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई। टिकट से वंचित रहने के बाद हवामहल से दावेदारी कर रहे बृजकिशोर शर्मा ने समर्थकों के साथ प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय जाकर विरोध जताया। हवामहल विधानसभा पर पूर्व मंत्री बृजकिशोर शर्मा पर पूर्व सांसद महेश जोशी भारी पड़े। जिसके चलते बृजकिशोर को बेटिकट ही रहना पड़ा।

अब बृजकिशोर ने कहा..जो 5 लाख से ज्यादा से हारा, उसे मिला टिकट

किशनपोल या विद्याधर नगर से टिकट नहीं मिलने से खफा हुई ज्योति खंडेलवाल के पूर्व सांसद महेश जोशी पर निशाना साधा था। शनिवार को पीसीसी पर विरोध प्रदर्शन के दौरान मीडिया से बातचीत बृजकिशोर शर्मा ने कहा कि उनके परिवार ने 70 साल पार्टी की सेवा की है। लेकिन अब पार्टी ने ऐसे नेता को टिकट दिया है, जो लोकसभा का सदस्य रहते हुए लोकसभा का चुनाव 5 लाख 40 हजार मतों से हारे। उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं का विरोध जायज है। उन्होंने यहां आकर अपना विरोध जता दिया है। जहां तक उनका सवाल है, वे पार्टी छोडऩे वाले नहीं हैं।