18 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टिकट न मिलने पर इस मंत्री ने दिखाई बगावत, चुनाव लड़ने की तैयारियां शुरू

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

less than 1 minute read
Google source verification
धन सिंह रावत

टिकट न मिलने पर इस मंत्री ने दिखाई बगावत, चुनाव लड़ने की तैयारीयां शुरू

बांसवाड़ा

पंचायत राज्य मंत्री धन सिंह रावत पार्टी की ओर से टिकट काट देने के बाद खुद तो खुले तौर पर बगावती बोल बोलने से बचे हुए हैं लेकिन शनिवार को रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय पहुंचे और नामांकन पत्र लिया। रावत को भरोसा है कि पार्टी उनके टिकट काटने के निर्णय पर पुनर्विचार करेगी लेकिन उनके समर्थक जमकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं साथ ही पार्टी के पुनर्विचार न करने पर निर्दलीय चुनाव लड़ाने का ऐलान भी किया है।

इससे पहले शुक्रवार को समर्थकों ने राज्य मंत्री के निवास पर पहुंच कर रावत के समर्थन में जमकर नारेबाजी की थी। इस दौरान सभा में मण्डल अध्यक्षों सहित पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एेलान किया कि यदि पार्टी टिकट को लेकर फिर से विचार नही करती है तो राज्य मंत्री को निर्दलीय नामांकन दाखिल कराया जाएगा। हांलाकि, दूसरी ओर इसी बीच राज्य मंत्री रावत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था कि वह धैर्य रखें।