
Jago janmat yatrain losal Sikar
लोसल. राजस्थान पत्रिका की जागो जनमत यात्रा 2018 शनिवार को लोसल पहुंची। कस्बे के गढ़ चौक मैं लोगों ने उत्साह के साथ अपने विचार साझा किए और साथ ही फेक न्यूज रोकने व जुटी खबरों पर विश्वास नहीं करने का संकल्प भी लिया। इस दौरान लोगों ने राजस्थान पत्रिका द्वारा चलाए जा रहे फेक न्यूज़ व आम जनता के मुद्दों को राजनीतिक पार्टियों के समक्ष पहुंचाने के काम की सराहना भी की। इस मौके पर लोगों ने विधायक पर 5 साल में आमजन को राहत पहुंचाने का कार्य नहीं करने का आरोप लगाया।
ब्राह्मण आरक्षण मंच के अध्यक्ष भरत शर्मा ने कस्बे में सरकारी कॉलेज सीवरेज ड्रेनेज सिस्टम आदि का मुद्दा उठाया। वहीं मनोज सैनी, बंटी खेतान आदि ने विधायक पर पक्षपात कर विकास कार्य नहीं करवाने का आरोप लगाया। साथ ही लोगों ने कस्बे में रोडवेज बस डिपो होते हुए उसका उपयोग नहीं होने,सरकारी कॉलेज ,विधानसभा क्षेत्र का सबसे बड़ा कस्बा होने के बावजूद एसडीएम व तहसील कार्यालय नहीं होने, कस्बे के सीएससी के बेहाल हालात को सुधारने सहित विभिन्न मुद्दों को पत्रिका के सामने रखा।
लोगों ने कस्बे में पानी निकासी की समस्या कस्बे में कोई भी खेल मैदान व पार्क नहीं होने आदि के बारे में बताया। राजकुमार शर्मा ,राजू शेषमा, केशव मूंदड़ा, सुरेंद्र भावरिया आदमी 5 साल में विधायक द्वारा कार्य कार्य को आम जनता को राहत पहुंचाने वाला बताया और कहा कि विधायक ने सभी को ध्यान में रखते हुए कस्बे में बहुत सारे विकास कार्य करवाए हैं। इसके बाद मौजूद लोगों ने आगामी 7 दिसंबर को स्वच्छ छवि केमठ उम्मीदवारों को अपना मत देने व चुनाव के दौरान फेक न्यूज़ पर विश्वास नहीं करने व रोकने की शपथ ली। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे
Published on:
17 Nov 2018 07:06 pm
बड़ी खबरें
View Allसीकर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
