7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO : नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों को किया फेक न्यूज से सचेत….

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Sikander Pareek

•

Updated: 17 Nov 2018, 7:20 PM IST

shuddha ka yuddha

VIDEO : नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों को किया फेक न्यूज से सचेत....

राकेश शर्मा राजदीप/उदयपुर. आमजन को मतदान के प्रति जागरूक करने और सोशल मीडिया पर फेक न्यूज से सावचेत रहने के प्रयोजन से राजस्थान पत्रिका की ओर से शनिवार को सेक्टर-4 स्थित गुरुनानक गल्र्स कॉलेज में नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम हुआ। इसमें शहर के रंगकर्मियों ने लघु नाटिका के जरिए आगामी चुनाव के मद्देनजर आमजन को वोट का महत्व बताते हुए सोशल माडिया पर भ्रामक खबरों (फेक न्यूज) के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। नाटक के मूल तत्व से इस बात महत्ता भी समझाई गई कि पिछले कुछ वर्षों से मोबाइल और इंटरनेट की तकनीकी क्रांति के कारण सूचना तंत्र और प्रचार-प्रसार के तौर-तरीके बदल गए हैं। ऐसे में देश-दुनिया की अच्छी-बुरी घटनाएं वायरल होकर सैकड़ों से लाखों तक पलक झपकते पहुंच जाती है। लेकिन, इस प्रक्रिया में सूचनाएं गढऩे से लेकर पाने तथा आगे भेजने तक में आमजन की जिम्मेदारी और महत्वपूर्ण हो गई है।

READ MORE : VIDEO : शिल्पग्राम के शरद रंग : सुहाने सर्द मौसम में नज्मों, शायरियों, गजलों और रूबाइयों ने छोड़ा असर...


इसी मर्म को नुक्कड़ नाटक 'आओ वोट करें’ के जरिए समझाने के लिए नीलाभ शर्मा के निर्देशक और संयोजन में सौरभ शर्मा, मोहित पालीवाल, प्रशांत माथुर, दीपांशी देवड़ा, दिव्या मेहता व रोहिताश्व शर्मा सहित वरिष्ठ रंगकर्मी फतेहसिंह राठौड़ ने बखूबी समझाया। इस दौरान कॉलेज की कई छात्राओं ने भरपूर लुत्फ उठाते हुए रंगकर्मियों के साथ सुर में सुर मिलाते हुए 'से नो टू फेक न्यूज’ के स्वर बुलंद किए। इस विशेष मौके पर कॉलेज ङ्क्षप्रसीपल एनएस राठौड़ के अलावा टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ ने भी भागीदारी निभाते पत्रिका के इस अनूठे प्रयास की सराहना की। गौरतलब है कि इस मुहिम में फेसबुक भी अपनी भागीदारी निभा रही है।