बाड़मेर

Rajasthan: Barmer: Road Accident: ओवरटेक पड़ा महंगा, निजी बस टकराई, दो गंभीर घायल

Rajasthan: Barmer: Road Accident: यात्रियों को आई चोटें, गंभीर को किया रैफर
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Oct 2023, 11:57 PM IST
22102023barmer87.jpg
गुड़ामालानी. ओवरटेक के चक्कर में क्षतिग्रस्त हुई निजी बस।

Rajasthan: Barmer: Road Accident: जिले के आरजीटी थाना क्षेत्र अंतर्गत मालियों की ढाणी सरहद मेगा हाइवे पर रविवार को ओवरटेक करने के प्रयास में एक निजी बस की ट्रक से भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में महिला समेत दो जने गंभीर घायल हो गए। वहीं बस में सवार आधा दर्जन से अधिक यात्री चोट लगने से वे घायल हो गए। सूचना पर आरजीटी पुलिस मौके पहुंची।

निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचाया

पुलिस व ग्रामीणों ने घायलों को बाहर निकाल कर निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचाया।
आरजीटी थानाधिकारी इमरान खान ने बताया कि रविवार को मेगा हाइवे पर एक निजी बस जयपुर से सांचौर जा रही थी । तेज गति से आ रही निजी बस की ओवरटेक करने के प्रयास में गुड़ामालानी की ओर से आ रहे ट्रक से भिड़ंत हो गई। हादसे बस में सवार सांचौर निवासी प्रदीपकुमार (20 ) पुत्र सांवलाराम खत्री व करड़ा सांचौर निवासी कविता ( 22 ) पुत्री सोहनलाल बिश्नोई गंभीर घायल हो गए।

आधा दर्जन से अधिक यात्रियों के चोट आई
थानाधिकारी ने बताया कि हादसे के बाद सूचना मिलने पर आरजीटी पुलिस मौके पर पहुंची व हादसे के घायलों को निजी वाहनों से गुड़ामालानी राजकीय अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को उपचार के लिए सांचौर व अहमदाबाद रैफर किया गया। पुलिस ने बस व ट्रक कब्जे में लेकर थाना परिसर में खड़े करवाए। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना मे मेगा हाइवे पर मोड़ मे बस की स्पीड तेज होने व ओवरटेक करने की वजह से हादसा होने की बात सामने आई है।

Published on: