27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Barmer: Ganga River: Shraddha Paksha: तृपण तो कर रहे पर पितृरों को नहीं कर रहे तृप्त

- अस्थियाें को गंगा विसर्जन का इंतजार- श्मशानघाट में अस्थियां´कर रही परिजनों का इंतजार, लॉकर भरे अब पाट और बक्से भी पड़ रहे कम- कोरोनाकाल के चालीस अस्थि कलश का नहीं कोई वारिस, आठ-दस साल से नहीं ले रहेअस्थियां
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Dileep Kumar Dave

•

Updated: 9 Oct 2023, 11:53 PM IST

br1010c31.jpg

बाड़मेर के सार्वजनिक श्मशानघाट में रखी अस्थियां

दिलीप दवे बाड़मेर. अभी पितृपक्ष चल रहा है और लोग अपने पितृों का तृपण, श्राद्ध करके उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना कर रहे हैं लेकिन दूसरी ओर कई परिवार ऐसे हैं जो अपने पितृरों की अस्थियां ले जाना ही भूल गए और वे सालों से बाड़मेर के श्मशानघाट में गंगा विसर्जन कर तृत्प होने का इंतजार कर रही है। हालात यह है कि श्मशानघाट में अस्थियां रखने के लॉकर भर चुके हैं और अब अस्थियां पाट, बॉक्स में रखी जा रही है। यहां 174 लॉकर है और 225 से ज्यादा अस्थि कलश रखे हुए हैं।
बाड़मेर शहर के मोक्षधाम सार्वजनिक श्मशानघाट में 174 पितृरों को मोक्ष का इंतजार है। यहां आठ अलमारी है जिसमें करीब 174 लॉकर है जो सभी फुल हो चुके हैं। इनमें से आधे लॉकर तो आठ से दस साल से बंद है। क्योंकि परिजन अस्थियां लॉकर में डाल कर चले गए। इन तालों पर जंग लग चुका है।

यह भी पढ़ें: पैदल नहीं अब साइकिल चला स्कूल पहुंचेंगी 7. 5 लाख बालिकाएं

कोरोनाकाल की अ धिकांश अस्थियों के नहीं वारिस- कोरोनाकाल में बाड़मेर में काफी मौतें हुईं, इनमें से चालीस मौतें ऐसी है जिनकी अस्थियां परिजन का इंतजार कर रही है कि वे आएंगे और उनको मोक्ष प्रदान करेंगे, लेकिन इनके वारिस ही नहीं मिल रहे। ऐसे में कोरोनाकाल की अस्थियां एक लकड़ी के पाट पर सुरक्षित रखवाई हुई है। मजबूरी में अस्थियों को अब लोहे के पीपाें, बक्से और प्लास्टिक के डिब्बों में रखा जा रहा है।
समिति करवाएगी गंगा विसर्जन- श्मशानघाट विकास समिति ने अपील की कि परिजन को स्मरण हो तो पितृकार्य के लिए अस्थियां ले जाएं नहीं तो अस्थियों से फुल लॉकर की समस्या के समाधान लिए इस श्राद्ध पक्ष में हेल्पिंग हैंड्स ग्रुप बीकानेर के सहयोग से हर की पौड़ी हरिद्वार में इन अस्थियों का विसर्जन करवाया जाएगा।

यह भी पढ़ें: पास होने से ज्यादा चिंता पाठयक्रम पूरा होने की

परिजन ले जाएं अस्थियां- सार्वजनिक श्मशानघाट में अस्थियाें के लिए बने लॉकर फुल हो चुके हैं। 174 लॉकर है और करीब 225 अस्थि कलश यहां रखे हुए हैं। अब अस्थियां रखने में परेशानी आ रही है। परिजन से अपील है कि वे अपने पितृरों की अस्थियां लेकर जाएं अन्यथा समिति हेल्पिंग हैंड्स ग्रुप बीकानेर के सहयोग से इनका विसर्जन गंगा में करवाएगी।- भैरूसिंह फुलवारिया, संयोजक श्मशान विकास समिति, बाड़मेर