बाड़मेर

गोवंश का बने सहारा तो गोशालाओं को मिलेगा पूरे साल का अनुदान

नि:शक्त गोवंश के लिए बारह माह अनुदान के आदेश
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Dec 2023, 12:42 AM IST
barmer_goshala.jpg

प्रदेश में बेआसरा घूम रहे विकलांग गोवंश को सहारा देने पर गोशालाओं को अब सरकार पूरे साल का अनुदान देगी। इसके लिए पंजीकृत गोशालाएं, नंदीगोशाला, कांजीहाउस आदि 31 दिसम्बर तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन के आधार पर अगस्त से अक्टूबर 23 के लिए अनुदान राशि सरकार की ओर से जारी की जाएगी। सरकार के इस आदेश से प्रदेश में हजारों नि:शक्त गोवंश को गोशालाओं का सहारा मिल जाएगा। वहीं, नंदीशालाओं में नर गोवंश को आसरा देने पर अब बारह माह का अनुदान मिलेगा।

आदेश जारी किए
बजट घोषणा की अनुपालना में गोपालन विभाग ने अब अनुदान को लेकर आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार जिन पंजीकृत गोशालाओं में विकलांग व नेत्रहीन गोवंश का आसरा दिया हुआ है, उनको अब अगस्त, सितंबर व अक्टूबर 2023 के लिए भी अनुदान देय होगा। गौरतलब है कि पूर्व में सरकार इन गोशालाओं को नौ माह का अनुदान देती थी जिसको अब बारह माह किया है।

नंदीशालाओं को यह लाभ- जानकारी के अनुसार जिला स्तरीय या पंचायत स्तरीय नंदीशालाओं को नर गोवंश के संरक्षण पर भी अगस्त से अक्टूबर तक की अवधि में अनुदान देय होगा। वहीं, इनको गोशालाओं की तरह विकलांग व नेत्रहीन गोवंश को मिलना वाला अनुदान भी मिलेगा।

Published on: