बाड़मेर. वरिष्ठ अध्यापक काउंसलिंग कार्यक्रम में रिक्त पदों की सूची में कक्षा 9 व 10 के नामांकन अनुसार स्कूल खोलने का नियम था, लेकिन संयुक्त निदेशक कार्यालय की ओर से जारी सूची में गाइडलाइन से हटकर कम नामांकन वाले विद्यालयों को काउंसलिंग में शामिल किया गया है। जबकि अधिक नामांकन वाले विद्यालय सूची से बाहर कर दिए हैं। गौरतलब है कि वरिष्ठ अध्यापक विज्ञान व संस्कृत विषय की काउंसलिंग शनिवार व रविवार को जोधपुर में होगी। विज्ञान में 231 पदों की काउंसलिंग शनिवार व संस्कृत की रविवार को 325 पदों की काउंसलिंग होंगी।