8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बजरी पर फिर रार, टूटी गाडि़यां, चली लाठियां, मामले दर्ज

रॉयल्टी कार्मिकों ने कथित बजरी माफिया के खिलाफ रिपोर्ट पेश की
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Dileep Kumar Dave

•

Updated: 21 Dec 2023, 12:27 AM IST

sindhari.jpg

सिणधरी.मेगा हाइवे पर रॉयल्टी कार्मिकों की ओर से क​थित तौर पर तोड़ी गई डंपर गाड़ी।

सिणधरी पुलिस थाने में रॉयल्टी कार्मिकों के खिलाफ वाहनों में तोडफ़ोड़ कर एक गाड़ी में आग लगाने का मामला दर्ज हुआ है। वहीं रॉयल्टी कार्मिकों ने कथित बजरी माफिया के खिलाफ रिपोर्ट पेश की। पुलिस के अनुसार वालाराम पुत्र नगाराम निवासी सड़ा पुलिस थाना सिणधरी ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि मंगलवार देर रात मेगा हाइवे पर उनकी गाड़ी का चालक वाहन में डीजल भरवाने के लिए पायलाकला की ओर पेट्रोल पंप पर जा रहा था कि इस दौरान सड़ा गांव के पास मेगा हाइवे पर ब्लैक शीशे की बिना नंबर छह बोलेरो कैम्पर गाडिय़ां आगे पीछे आईं और उनकी गाड़ी का रास्ता रोक कर गाड़ी रुकवाई व गाडिय़ों से तकरीबन 20 से अधिक लोग धारदार हथियार, लोहे के सरिया वपाइप लेंस होकर उनकी गाड़ी में तोडफ़ोड़ कर पूरी तरह से उसे तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें: छात्रों का फूटा गुस्सा, जलाए टायर, देर रात तक बैठे रहे धरने पर

रुपए चुराने का आरोप
उस दौरान एक बोलेरो कैम्पर गाड़ी से खेतसिंह नाम का युवक उतरा था, जिसको उसने पहचाना। अन्य लोगों ने उनकी गाड़ी को पूरी तरह से तोडफ़ोड़ कर आग लगा दी ,उस दौरान आस-पड़ोस होटल से लोग दौड़ कर उन्हें बचाया। उसने आरोप लगाया कि गाड़ी में रखे 21 हजार रुपए खेतसिंह सहित अन्य लोग चुरा कर ले गए। इधर, रॉयल्टी कर्मचारियों ने थाने में बजरी माफिया के खिलाफ रिपोर्ट पेश की गई।

यह भी पढ़ें: लैपटॉप के इंतजार में गुजर गए पांच साल, अब नई सरकार से आस

पूर्व में भी हुई झड़प
लूनी नदी में बजरी खनन को लेकर बजरी माफियाओं व रॉयल्टी कर्मचारी के बीच छोटी-मोटी घटनाएं देखने को मिलती हैं। वहीं लगातार बजरी रॉयल्टी कर्मचारियों की घटना को देखते हुए भाटाला के ग्रामीणों ने रॉयल्टी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर रिपोर्ट दी। जानकारी के अनुसार सिणधरी क्षेत्र में पूर्व में भी रॉयल्टी कार्मिकों व बजरी माफिया के बीच हर समय घटनाएं देखने को मिली हैं। पिछली घटना के बाद दो महीने से शांत वातावरण के बावजूद फिर एक बार रॉयल्टी कर्मचारियों व बजरी माफियों के बीच मामला फिर से हुआ है। गौरतलब है कि चार दिन पूर्व रॉयल्टी कर्मचारियों की गाड़ी पलटने से कई कार्मिक घायल हुए, लेकिन रॉयल्टी कर्मचारियों की ओर से मामले को दबा दिया गया।