बाड़मेर

मंत्री ने खाया अन्नपूर्णा रसोई का खाना, कूपन कटवाया

पायला कला पंचायत समिति मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं की सुनी समस्याएं

less than 1 minute read
सिणधरी. पायला कला में अन्नपूर्णा रशोई में भोजन करते हुए मंत्री विश्नोई



सिणधरी उपखंड क्षेत्र के पायला कला समिति मुख्यालय पर अन्नपूर्णा रसोई पर राज्य मंत्री के.के बिश्नोई ने रविवार शाम को पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। इस दौरान उन्होंने अन्नपूर्णा रसोई से कूपन प्राप्त कर खाना खाया।

भाजपा ने लिए सटीक निर्णय
मंत्री बिश्नोई ने बताया कि भाजपा के सत्ता में आते ही कई महत्वपूर्ण एवं सटीक निर्णय हुए है, जिनकी हर तरफ तारीफ हो रही है। मुख्यमंत्री भजनलाल के नेतृत्व में राजस्थान में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे। इस दिशा में भजनलाल सरकार ने प्राथमिकता के साथ सत्ता सम्भालते ही 100 दिन की कार्य योजना बना कार्य किए हैं। अन्नपूर्णा योजना में 450 ग्राम भोजन दिया जाता था, उसे 600 ग्राम कर दिया गया है। 8 रुपए में हर व्यक्ति को भरपेट खाना दिया जा रहा है।

सुनी समस्याएं- इस दौरान मंत्री बिश्नोई ने कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुनकर जल्द समाधान करने की बात कही। भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष तेजाराम सारण ,पंचायत समिति सदस्य देवाराम चौधरी, खरताराम गोदारा ,अजय पाल सिंह ,भैराराम, चेतन शर्मा मौजूद रहे।

Published on:
04 Mar 2024 12:26 am
Also Read
View All
राजस्थान में बाप-बेटे का बड़ा कांड, भारतमाला एक्सप्रेस-वे के किनारे चला रहे थे ड्रग्स फैक्ट्री, बाड़े में छिपाकर रखी सामग्री

भाटी vs रावणा विवाद: ‘सुनियोजित तरीके से…’, FIR के बाद रविंद्र सिंह भाटी ने तोड़ी चुप्पी- समर्थकों से की अपील, जानें क्या बोले? 

Rajasthan New Rail Project : पचपदरा रिफाइनरी को रेल नेटवर्क से जोड़ने से पहले विवाद, जानें क्यों फंसा पेंच

Drug Smuggling: पाकिस्तान से बाड़मेर आई ड्रग, हेरोइन से भी महंगी, गुजरात सप्लाई से पहले पकड़ी गई, कीमत 25 करोड़

बाड़मेर में कांग्रेस दफ्तर की जमीन पर भारी बवाल, नगर परिषद ने रुकवाया काम, अब सीमाज्ञान खोलेगा आवंटन का असली राज