बाड़मेर

रोडवेज महिला यात्रियों के लाया खुशखबरी, अब बस में सफर करना होगा और सुरक्षित

Panic Buttons In Buses: राजस्थान रोडवेज की बसें यात्रा के लिहाज से भरोसेमदं साधन मानी जाती हैं। बसों में महिला यात्रियों को अधिक सुरक्षित देने के लिए पैनिक बटन लगाए जा रहे है। प्रत्येक बस में 12 पैनिक बटन लगेंगे, जो एक छोडकऱ एक सीट पर होंगे।

3 min read
May 20, 2024

Rajasthan Roadways: रोडवेज की बसों में यात्री सुरक्षा की सुरक्षा को लेकर अब पैनिक बटन लगाया जा रहा है। किसी भी तरह के खतरे या दिक्कत पर बटन दबाने पर संबंधित को तुरंत मिदद मिल पाएगी। खासकर यह बटन महिला यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लगाए जा रहे है। यात्रा के दौरान किसी कारणवश महिला यात्री असुरक्षित महसूस करती है तो वह पैनिक बटन दबाकर मदद मांग सकती है। बसों में व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम (वीटीसी) और पैनिक बटन लगाने का काम शुरू हो चुका है और अब तक काफी बसों में लगाया जा चुका है। वर्तमान में करीब 3200 बसें अनुंबधित और निगम प्रशासन की ऑन रोड है।Rajasthan Roadwaysरोडवेज की बसों में यात्री सुरक्षा की सुरक्षा को लेकर अब पैनिक बटन लगाया जा रहा है। किसी भी तरह के खतरे या दिक्कत पर बटन दबाने पर संबंधित को तुरंत मिदद मिल पाएगी। खासकर यह बटन महिला यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लगाए जा रहे है। यात्रा के दौरान किसी कारणवश महिला यात्री असुरक्षित महसूस करती है तो वह पैनिक बटन दबाकर मदद मांग सकती है। बसों में व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम (वीटीसी) और पैनिक बटन लगाने का काम शुरू हो चुका है और अब तक काफी बसों में लगाया जा चुका है। वर्तमान में करीब 3200 बसें अनुंबधित और निगम प्रशासन की ऑन रोड है।

राजस्थान रोडवेज की बसें यात्रा के लिहाज से भरोसेमदं साधन मानी जाती हैं। बसों में महिला यात्रियों को अधिक सुरक्षित देने के लिए पैनिक बटन लगाए जा रहे है। प्रत्येक बस में 12 पैनिक बटन लगेंगे, जो एक छोडकऱ एक सीट पर होंगे। बटन जीपीएस युक्त वीटीसी से जुड़े होंगे। ऐसे में बटन के दबाते ही रोडवेज प्रबंधन को अलर्ट मैसेज पहुंच जाएगा। संबंधित बस तक तुरंत मदद को लेकर टीमों को अलर्ट कर दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें

सावधान! वजन घटाने में न करें जल्दबाजी, हेल्थ पर पड़ेगा गलत असर, जानें सही तरीका

निजी कंपनी को दिया गया है काम

रोडवेज प्रंबंधन की और से पैनिक बटन लगाने का कार्य सितबर 2023 में शुरू कर दिया गया था। निजी फर्म को ठेका दिया गया है। अब यह कार्य तेजी से किया जा रहा है। रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि सभी बसों में पैनिक बटन व वीटीसी स्थापित होने के बाद पूरे सिस्टम को एक साथ शुरू किया जाएगा। रोडवेज ने 30 जून तक सभी बसों में पैनिक बटन लगाकर शुरू करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। फर्म को इसी अनुसार कार्य करने को कहा गया है।

डिपो की सभी बसों में पैनिक बटन लगाए जाएंगे। इस संबंध में मुयालय से निर्देश मिले है। संबंधित फर्म की टीम डिपो की बसों में वीटीएस और पैनिक बटन स्थापित करने के लिए जल्द बाड़मेर आएगी।

-ओमप्रकाश पूनियां, मुय प्रबंधक बाड़मेर आगार

ऐसे काम करेगा पैनिक बटन

यात्री विषम परिस्थिति में बटन दबाकर मदद मांग सकता है

●पैनिक बटन को तीन सैकंड तक दबाते ही अलर्ट कंट्रोल रूम तक जाएगा

●डिपो चीफ मैनेजर और प्रबंधक संचालन के मोबाइल पर भी अलर्ट मैसेज

●प्रबंधक संचालन चालक-परिचालक से लोकेशन के बारे में लेंगे जानकारी

●जिस तरह की मदद की जरूरत होगी, टीम पहुंचेगी मौके पर

●रोडवेज मुयालय में कमांड सेंटर किया जा रहा स्थापित

●इमरजेंसी रिस्पॉन्स सपोर्ट सिस्टम यानी 112 से भी जोड़ा जाएगा

प्रत्येक की अलग-अलग जिमेदारी

बस रवाना होने से पहले परिचालक यात्रियों को पैनिक बटन की उपयोगिता बताएंगे

●वीटीएस-पैनिक बटन बेवजह इस्तेमाल को रोकने की जिमेदार चालक पर

●प्रबंधक संचालन रूट पर जाने से पहले वीटीएस की अनिवार्य रूप से करेंगे जांच

●पैनिक बटन से जुड़े एप पर संबंधित बस के वीटीएस के एक्टिव की जांच करेंगे

●अलर्ट नोटिफिकेशन मिलने डिपो मैनेजर चालक-परिचालक से तुरंत करेंगे बात

Published on:
20 May 2024 11:43 am
Also Read
View All

अगली खबर