बाड़मेर

राष्ट्र प्रथम की भावना से करें कार्य

राजपुरोहित युवा सम्मेलन व प्रतिभा सम्मान समारोह
2 min read
• •
Updated: 11 Mar 2024, 12:17 AM IST
br1103c07.jpg
बाड़मेर. राजपुरोहित समाज की प्रतिभा को सम्मानित करते हुए।

राजपुरोहित युवा सम्मेलन व प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन स्थानीय महावीर टाउन हॉल में रविवार को हुआ। कार्यक्रम संयोजक जगदीश लंगेरा ने बताया कि समाज के युवाओं की टीम ने नवाचार व उद्देश्यों को ध्यान में रख कार्यक्रम आयोजित किया। समाज के शैक्षणिक उत्थान में युवाओं की भूमिका , राजनीतिक क्षेत्रों में युवाओं का नेतृत्व व सामाजिक भूमिका में युवाओं का सकारात्मक पक्ष विषयों पर चिंतन व मनन किया गया।
अतिथियों ने कार्यक्रम का आगाज संत खेताराम महाराज व मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। समाज के बालक- बालिकाओं ने सांस्क्रतिक प्रस्तुतियां व योग का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में संत निर्मलदास का सान्निध्य रहा। उन्होंने कहा कि हम आध्यात्म ओर समाज सेवा से ही राष्ट्र को मजबूत कर सकते है।
वेदांताचार्य ध्यानाराम ने समाज को गुरुकुल की ओर लौटते हुए आगे बढ़ने की बात कही।

कमजोर वर्ग के समाज बंन्धुओ को समाज सहयोग दे
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश प्रवक्ता जोगेन्द्रसिंह सिलोर ने कहा कि हमे एक श्रेष्ठ समाज के लिए बालिका शिक्षा व राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ समाज में कार्य करना चाहिए। हमारी पुरातन संस्क्रति व सभ्यता को मजबूत करते हुए आगे बढ़ना चाहिए ।
शिक्षाविद गणपतसिंह ने युवाओं को शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ने व कमजोर वर्ग के समाज बंन्धुओ को समाज सहयोग दे व उन्हें मजबूत बनाने का आह्वान किया।

परिवार व समाज के साथ राष्ट्र की सेवा करनी चाहिए
को ऑपरेटिव इंस्पेक्टर सविता राजपुरोहित ने कहा कि हम महिलाओं को हमारे संस्कारो के साथ शिक्षा ग्रहण करते हुए घर परिवार व समाज के साथ राष्ट्र की सेवा करनी चाहिए ।
देसूरी थानाधिकारी हरिसिंह निम्बला ने युवाओं को सोशल मीडिया के दुरुपयोग की जानकारी देते हुए यातायात नियमों को अपनाते हुए आगे बढ़ने की बात कही। उन्होंने कहा कि हमारा जीवन सुरक्षित रहेगा तभी समाज के लिए हम कुछ कर सकते है ।

रामसिंह बोथिया , मुकनसिंह , नवनीत राजपुरोहित ,मूलसिंह जुडिया ने भी संबोधित किया ।
राष्ट्रपति वीरता पदक से सम्मानित नरपत सिंह ढोक का समाज की ओर से विशेष सम्मान किया गया। समाज के लिए भूमि दान करने वाले दानदाताओं व समाजसेवियों का बहुमान किया गया।

Updated on:
11 Mar 2024, 12:17 AM IST
Published on:
Also Read
View All