बाड़मेर

Motivational Story Balotra: अमेरिका से पायलट ट्रेनिंग लेकर लौटीं बालोतरा की इकलौती बेटी, पिता संग खुशी का पल

Real Life Inspirational Story: बालोतरा शहर मूल निवासी एक युवती के अमेरिका में पायलट प्रशिक्षण लेकर घर लौटने पर परिवार ,नगरवासियों ने गाजे-बाजे से स्वागत किया।

less than 1 minute read
Feb 19, 2026
Ayesha pnawar
बालोतरा की बेटी अमेरिका से पायलट ट्रेनिंग कर लौटीं, पिता ने भावुक स्वागत किया।

Ayesha Panwar Became Pilot

छोटे शहर से बड़े सपने देखने वाली आयशा पंवार ने वह कर दिखाया, जिस पर आज पूरा परिवार और शहर गर्व महसूस कर रहा है। अमेरिका से पायलट प्रशिक्षण पूरा कर जब आयशा अपने पैतृक शहर बालोतरा लौटीं, तो उनका स्वागत ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ किया गया।

गुजरात में कपड़े का व्यवसाय करते हैं पिता

आयशा के पिता जेठाराम पंवार पिछले कई वर्षों से सूरत, गुजरात में कपड़े का व्यवसाय करते हैं। इकलौती बेटी की इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है। आयशा ने अमेरिका में पेशेवर पायलट प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने बचपन के सपने को साकार किया।

माला पहनाकर किया स्वागत

घर पहुंचने पर दादा नारायण पंवार सहित परिवारजनों, समाज के लोगों और नगरवासियों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष महेश चौहान, ओबीसी जिला महामंत्री लक्ष्मण पंवार और सूजाराम सुंदेशा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने आयशा को फूल-मालाएं पहनाकर मिठाई खिलाई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

बचपन से था पायलट बनने का सपना

आयशा ने कहा कि पायलट बनने का सपना उन्होंने बचपन से देखा था। इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्होंने लगातार मेहनत की और कभी हार नहीं मानी। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और परिवार के सहयोग को दिया। आयशा का कहना है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और संकल्प मजबूत हो, तो कोई भी मंजिल दूर नहीं होती।

Updated on:
19 Feb 2026 12:27 pm
Published on:
19 Feb 2026 10:33 am