बाड़मेर

अगर आप भी पाना चाहते हैं Indian Air Force में जॉब, तो आपके पास बचे हैं बस इतने दिन

इस भर्ती के लिए 27 जून 2003 से 27 दिसम्बर 2006 के बीच जन्मे अविवाहित पुरुष एवं महिला उम्मीदवार पात्र होंगे
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Aug 2023, 1:02 PM IST
indian_air_force.jpg

बाड़मेर। भारतीय वायुसेना में अग्निपथ स्कीम के अंतर्गत अग्नीवीर वायु भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 17 अगस्त तक होंगे। विंग कामांडर अभिषेकसिंह ने बताया कि इच्छुक अविवाहित पुरुष एवं महिला अभ्यार्थी भर्ती से सम्बंधित सभी नियमों की विस्तार से जानकारी भारतीय वायुसेना की आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।

इस भर्ती के लिए 27 जून 2003 से 27 दिसम्बर 2006 के बीच जन्मे अविवाहित पुरुष एवं महिला उम्मीदवार पात्र होंगे। 12वीं कक्षा या इसके समकक्ष परीक्षा विज्ञान संकाय में गणित, भौतिक, और अंग्रेजी विषय के साथ एव कला तथा वाणिज्य संकाय में किसी भी विषय के साथ 50 फीसदी अंकों के साथ अंग्रेजी विषय में भी 50 फीसदी अंक होना अनिवार्य है या 03 वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा धारक या 02 वर्षीय वोकेशनल कोर्स पास अभ्यार्थी आवेदन के पात्र हैं।

वहीं श्री अग्रसेन शिक्षण संस्थान संचलित श्री एवीएम इंग्लिश मीडियम सैकंडरी स्कूल को शिक्षा निदेशालय माध्यमिक बीकानेर ने विद्यालय को सत्र 2023-24 से वाणिज्य व कला संकाय की कक्षा ग्यारहवीं संचालित करने के लिए आवेदन करने पर इसी सत्र में आरम्भ करने की अनुमति दी गई है।बालोतरा के सचिव रामकुमार जिंदल ने बताया कि अनुमति मिलने से विद्यार्थियों को फायदा मिलेगा। संस्थान के अध्यक्ष सरजु प्रसाद ने बताया कि गुणवतायुक्त शिक्षण ही विद्यालय की पहचान है। इस अवसर पर संस्थान के पदाधिकारी जुगल किशोर सराफ, पवन गर्ग, राजेश सिहंल, सुखी देवी, निखिल, भरत ने विद्यालय के प्रधानाचार्य सूरज प्रकाश सोनी, कंप्यूटर ऑपरेटर रोनक अग्रवाल, बालुराम गोदारा के कार्य को सराहा।

Published on: