बाड़मेर

आज से नियमित होगी मीठे पानी की आपूर्ति, सीएम के रिमोट से लोकार्पण की उम्मीद

अब तक 2200 टीडीएस वाले पानी की हो रही थी आपूर्ति

2 min read
आज से नियमित होगी मीठे पानी की आपूर्ति, सीएम के रिमोट से लोकार्पण की उम्मीद

-

ये भी पढ़ें

संसार में ईश्वर नाम ही सत्य

बालोतरा.
बहुप्रतीक्षित पोकरण-फलसुण्ड- बालोतरा- सिवाना पेयजल योजना का मीठा पानी तेरह वर्षों के इंतजार के बाद संभवत मंगलवार को शहर बालोतरा, कस्बे जसोल में सप्लाई किया जाएगा। जयपुर में मुख्यमंत्री परियोजना का ऑनलाइन शुभारंभ करेंगी। इसके बाद बालोतरा, जसोल को नियमित मीठा पानी मिलेगा। जानकारी अनुसार मुख्यमंत्री सीकर के लक्ष्मणगढ़ दौरे पर है। इस दौरान शाम पांच बजे परियोजना लोकापर्ण का कार्यक्रम निर्धारित था, लेकिन कार्यक्रम में देरी होने पर वे अगले दिन लोकार्पण करेंगी। आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

बालोतरा, सिवाना व क्षेत्र के सैकड़ों गांवों में खारे पानी की समस्या को लेकर तत्कालीन प्रदेश सरकार ने वर्ष 2005 में पोकरण- फलसुण्ड-बालोतरा- सिवाना पेयजल योजना स्वीकृत की थी। परियोजना के बड़े बजट पर सरकारों ने इसे प्राथमिकता से करवाने में कोई खास रुचि नहीं ली। किश्तों में बजट जारी करने पर तेरह वर्ष के लंबे इंतजार बाद फलसुण्ड- बालोतरा तक कुछ दिन पूर्व ही पेयजल लाइन बिछाई गई। इसका परीक्षण किया गया, इसमें काम सही होना पाया गया।
आज से मिलेगा नियमित मीठा पानी

पोकरण-फलसुण्ड-बालोतरा पेयजल योजना का कार्य पूरा व सही परीक्षण होने पर मंगलवार को जयपुर में मुख्यमंत्री वंसुधरा राजे परियोजना का ऑनलाइन शुभारंभ करेंगी। इसके बाद शहर बालोतरा, जसोल में मीठे पानी की आपूर्ति की जाएगी। परियोजना का पानी लूनी नदी जसोल पुल की ओर बने जलदाय विभाग के क्लीयर वॉटर रिजर्व वायर में व समदड़ी रोड स्थित हौैद में छोड़ा जाएगा। इसके बाद यहां ये शहर में पेयजल आपूर्ति की जाएगी।
तीन-चार दिन अंतराल में मिलेगा मीठा पानी

परियोजना कार्य शुरुआत के बाद शहर जलदाय विभाग शहर के 52 जोन में पूर्व की भांति 3-4 दिन अंतराल में 3 घंटे मीठे पानी की आपूर्ति करेगा। शहर में पेयजल आपूर्ति के लिए प्रतिदिन 13 एमएलडी पानी की जरूरत रहती है। परियोजना में इससे अधिक पानी मिलेगा। शहर में वर्तमान में करीब 2200 टीडीएस का खारा पानी विभाग सप्लाई करता है। परियोजना से जरूरत से अधिक पानी मिलेगा। इस पानी का टीडीएस 50 या इससे कम होगा।

समारोह पूर्वक करेंगे लोकार्पण
परियोजना लोकार्पण कार्य लूनी नदी पुल के दूसरे छोर स्थित जलदाय विभाग परिसर में आयोजित समारोह में किया जाएगा। इसमें राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी व विशिष्ट जन भाग लेकर परियोजना का लोकार्पण करेंगे। इसे लेकर यहां शामियाना लगाने के साथ साफ सफाई की गई है। अधिकारी व कर्मचारी देर रात तक व्यवस्थाओं को पूरा करने में जुटे हुए थे।

ये भी पढ़ें

जोधपुर रेंज में 5 महिला हिस्ट्रीशीटर, बाड़मेर-जैसलमेर में एक भी नहीं
Published on:
26 Sept 2018 07:25 pm
Also Read
View All