3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

संसार में ईश्वर नाम ही सत्य

बुड़ीवाड़ा रामद्वारा में आज आएंगे रामधाम खेड़ापा आचार्य, उत्तराधिकारी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Dileep Kumar Dave

•

Updated: 26 Sep 2018, 6:50 PM IST

संसार में ईश्वर नाम ही सत्य

संसार में ईश्वर नाम ही सत्य

-

बालोतरा.
संसार में ईश्वर नाम ही सत्य है। मोह व माया से दूर रहकर ईश्वर नाम का स्मरण करें। इससे ही भवसागर को पार किया जा सकता है। संत गिरधारीराम महाराज ने सोमवार को गांव बुड़ीवाड़ा बड़ारामद्वारा में चार्तुमास समापन कार्यक्रम में यह बात कही।

उन्होंने कहा कि ईश्वर की इच्छा के बगैर संसार में कोई कार्य नहीं होता। सर्वेश्वर ईश्वर नाम का स्मरण जरूर करें। चार्तुमास समापन पर बड़ा रामद्वारा बुड़ीवाड़ा के संत कांशीराम महाराज, सेवाराम महाराज, मोहनराम महाराज ने आरती उतारी। प्रसाद चढ़ा इसे श्रद्धालुओं को वितरित किया। इस अवसर पर रूपाराम महाराज, चेतनदास महाराज, बलरामदास महाराज, स्वरूपसिंह, भीखाराम चौधरी, महादेव, चेलाराम भूरिया, चतराराम चौधरी, नवाराम तरक, अन्नाराम चौधरी, झूंजाराम चौधरी, चतराराम पोण सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग व श्रद्धालु मौजूद थे।
आज होगा सत्संग, आएंगे संत

रामद्वारा बुड़ीवाड़ा में चार्तुमास सम्पन्न होने के उपलक्ष में मंगलवार को सत्संग होगा। संत कांशीराम महाराज ने बताया कि इसमें रामधाम खेड़ापा के आचार्य पुरुषोत्तम दास महाराज, खेड़ापा उत्तराधिकारी संत गोविंददास शास्त्री आएंगे। सुबह 9 बजे इनके आगमन पर ग्रामीण गाजे बाजे से सामैया करेंगे। इसके बाद 12 से 2 बजे तक सत्संग में ये प्रवचन देंगे। इस आयोजन में क्षेत्र भर से बड़ी संख्या में संत, महात्मा व श्रद्धालु भाग लेंगे।

इधर,सांभरा आशापुरा माता मंदिर में उमड़े श्रद्धालु

पचपदरा .श्री सांभरा आशापुरा माता मंदिर देवल पचपदरा साल्ट में रविवार को मेला भरा। मंदिर में श्री सांभरा आशापुरा माताजी, भैरव देव, झांझाजी चौहान की प्रतिमाओं का अभिषेक पूजन कर शृंगार किया गया। यज्ञ में श्रद्धालुओं ने आहुतियां दी। महा आरती उतार महा प्रसादी का भोग लगाया गया। मंदिर शिखर पर गाजे बाजे ये ध्वज दण्ड एवं ध्वजा चढ़ाई गई। मेला आयोजन को लेकर पचपदरा से खारवाल समाज का पैदल जत्था मंदिर पहुंचा। दर्शन पूजन कर व प्रसाद चढ़ा परिवार में खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष सम्पतसिंह खारवाल, उपाध्यक्ष रामचंद्र सिसोदिया, कोषाध्यक्ष रामचंद्र चौहान, संरक्षक विजयसिंह खारवाल, मदनलाल सिसोदिया, सचिव महेशकुमार खारवाल, सोहन सिंह सिसोदिया, शंकरलाल सिसोदिया, नमक उत्पादक अध्यक्ष पारसमल दावरिया, सह सचिव रतनसिंह, सोहनराज बालोतरा आदि मौजूद थे।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़