3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्वाभिमान की लड़ाई के लिए एकजुट रहें

- बालोतरा, सिवाना व समदड़ी में बैठक आयोजित - पचपदरा में होने वाली स्वाभिमान रैली में भाग लेने की अपील
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Dileep Kumar Dave

•

Updated: 15 Sep 2018, 11:38 PM IST

स्वाभिमान की लड़ाई के लिए एकजुट रहें

स्वाभिमान की लड़ाई के लिए एकजुट रहें

बालोतरा.
स्वाभिमान की लड़ाई के लिए एकजुट रहें। अपनी शक्ति का अहसास कराएं। 22 सितम्बर को अधिक से अधिक संख्या में पचपदरा पहुंच रैली का सफल बनाएं। यह बात स्वाभिमान रैली सभा के संयोजक अधिवक्ता स्वरूपसिंह चाड़ी ने शनिवार को नगर के वीर दुर्गादास छात्रावास में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि गांव-गांव जाकर अधिकाधिक लोगों को आयोजन की जानकारी दें। उन्हें भाग लेने के लिए आमंत्रित करें। बलराम प्रजापत ने कहा कि जसंवसिंह जसोल के बाड़मेर से चुनाव लडऩे के बाद से उनके समर्थकों की भाजपा की ओर से अनदेखी की जा रही है। इस पर सभी एकजुट होकर अपनी ताकत का अहसास करवाएं। चंदनसिंह चारण, महेन्द्रसिंह सराणा, लूणसिंह रेवाड़ा, रहीशदान चारण, महेन्द्रसिंह गोलिया ने भी संबोधित करते हुए कहा कि सम्मेलन में अधिकाधिक लोगों को आमंत्रित करें। बैठक में कार्यक्रम आयोजन को लेकर जिम्मेदारियां सौंपी गई। इस अवसर पर रावताराम देवासी,सूरजभानसिंह दांखा, प्रभुराम प्रजापत, वगतावरसिंह राजपुरोहित सराणा, आंबाराम भील, कल्याणसिंह गोपड़ी, लालसिंह सिसोदिया, कुंभाराम भील, खेताराम दर्जी, सोहन प्रजापत, प्रभुराम माली, किस्तूर सुथार, राणाराम जोगसन, मोहन पंजाबी, सरपंच शोभसिंह तिलवाड़ा, गणपतसिंह डाभड़, देवीसिंह मेवानगर मौजूद थे।
सिवाना. हमारा परिवार हमेशा से छत्तीस कौम के साथ रहा है। सरकारें आती-जाती हैं, लेकिन हर परिणाम के बावजूद जनता का साथ नहीं छोडऩा चाहिए। पूर्व वित्तमंत्री जसवन्तसिंह जसोल परिवार ने कभी भी आम जनता का साथ नहीं छोड़ा है। शनिवार को कस्बे के रामदेवरा प्रांगण में स्वाभिमान रैली तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए शिव विधायक मानवेन्द्रसिंह की धर्मपत्नी चित्रासिंह जसोल ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि अपने स्वाभिमान के लिए 22 सितम्बर को पचपदरा में आयोजित कार्यक्रम में अधिकाधिक भाग लें। आपकी ताकत ही पूर्व वित्तमंत्री जसवन्तसिंह जसोल की ताकत है। वहां आम जनता जो निर्णय ,फैसला करेगी, वहीं निर्णय हमें मान्य होगा । मरुधरा की जनता हमेशा स्वाभिमान के साथ जीने वाली हैं। अपने स्वाभिमान पर कभी आंच नहीं आने देती है। हमें हमारे स्वाभिमान के लिए संघर्ष की आवाज दिल्ली तक पहुंचानी है। गत साढ़े चार साल में वसुंधरा सरकार ने कुछ नही किया है। इससे आमजन परेशान है। रामसिंह बोथिया, पृथ्वीसिंह रामदेरिया, रावणा राजपूत समाज युवा प्रदेशाध्यक्ष पहाड़सिंह कुण्डल, अजातशत्रुसिंह राखी, रामनिवास आचार्य, अमरसिंह राजपुरोहित, हुकमसिंह खिंची, सुजाराम देवासी, लच्छीराम माली, लक्ष्मण मेघवाल, भाकिसंघ तहसील अध्यक्ष विशनसिंह राजपुरोहित मायलावास ने संबोधित करते हुए कहा कि स्वाभिमान की रक्षा के लिए 22 सितम्बर को पचपदरा में आयोजित सम्मेलन में अधिकाधिक भाग लें। सामाजिक एकजुटता का परिचय दें। संचालन करणी सेना के गणपतसिंह गोलिया ने किया। निप्र.

समदड़ी. शिव विधायक मानवेन्द्रसिंह की धर्मपत्नी चित्रासिंह ने शनिवार को समदड़ी के वीर दुर्गादास छात्रावास में आयोजित बैठक में सभी को 22 सितंबर को पचपदरा में प्रस्तावित स्वाभिमान रैली में आने का न्योता दिया। चित्रासिंह का कस्बे में वीर दुर्गादास टाइगर फोर्स ने स्वागत किया। चित्रासिंह ने कहा कि यह रैली स्वाभिमान की रैली है, जिसमें आपकी उपस्थिति जरूरी है। अपने स्वाभिमान के लिए इस रैली का सफल बनाएं। उन्होंने वाभिमान रैली में बड़ी संख्या में आने का आह्वान किया। बैठक को रामसिंह बोथिया, पृथ्वीसिंह रामदेरिया, रामसिंह करणोत, जितेन्द्रसिंह गुढानाल, करणी सेना तहसील अध्यक्ष तरुणपालसिंह, देवीसिंह कांकराला समेत कई जनों ने संबोधित किया। इस अवसर पर जबरसिंह भानावास, बाघसिंह तिरगटी, सुरेंद्रसिंह चारण, सवाईसिंह तिरगटी, माधुसिंह सांवरड़ा, नरेन्द्रसिंह राणावत, पारस प्रजापत आदि मौजूद थे। निसं.

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़