14 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मेरे राजनीति भविष्य का फैसला 36 कौम पचपदरा में करेगी- मानवेन्द्र

- पूर्व विदेश मंत्री जसवंतसिंह के विधायक बेटे ने ली बैठक, स्वाभिमान रैली में भाग लेने का दिया न्योता

2 min read
Google source verification
manvendra

मेरे राजनीति भविष्य का फैसला 36 कौम पचपदरा में करेगी- मानवेन्द्र

शिव . उपखंड मुख्यालय के कोटडा चौराहा पर शनिवार को स्वाभिमान रैली को लेकर बैठक का आयोजन हुआ। बैइक को संबोधित करते हुए शिव विधायक मानवेंद्रसिंह ने कहा पचपदरा में होने वाली रैली भारतीय राजनीतिक इतिहास की पहली रैली है, जो स्वाभिमान के नाम पर हो रही है।

उन्होंने कहा कि पिछले 4 साल से राज्य में कुछ लोगों ने 36 कौम के स्वाभिमान को अलग-अलग तरीके से ठेस पहुंचाई है। अब समय आ गया है कि हमें मिलकर लड़ाई लडऩी होगी। अपनी भावी राजनीति पर उन्होंने कहा मेरे भविष्य का निर्णय राज्य की 36 कौम 22 सितम्बर को पचपदरा में करेगी।

गिरधरसिंह कोटड़ा ने कहा कि भाजपा ने अपने मूल वोट बैंक के साथ धोखा किया। आवाज उठाने वाले लोगों का दमन किया है।
कैप्टन हीरसिंह भाटी ने कहा कि जसोल परिवार हमेशा 36 कौम के साथ है। देश में हमारे लिए जो काम असंभव होते हैं उनका हल सिर्फ इनके पास ही है। रणजीत चौधरी ने कहा कि स्वाभिमान किसी जाति, वर्ग या क्षेत्र का न होकर सबका है।

सभा को पंचायत समिति सदस्य गुलाम मोहम्मद, पन्ना राम मेघवाल, रहीमखान, अनूपसिंह हडवा, गेमरसिंह चोचरा, पूरण सिंह राजपुरोहित ने भी संबोधित किया।
आकली सरपंच शंकरलाल मेघवाल, शक्तिदान, खेताराम बाटाडू, जयसिंह उंडू, कूम्पसिंह हाथी सिंह का गांव, कुशलसिंह राजपुरोहित, नारायणराम प्रजापत मौजूद थे। संचालन अभय सिंह बलाई ने किया।

सिणधरी. मानवेन्द्रसिंह ने हनुमान अखाडा़ में बैठक लेकर लोगों को स्वाभिमान रैली में आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि 22 सितम्बर को पचपदरा में वे स्वाभिमान रैली का आयोजन करेंगे। छत्तीस कौम के सहयोग से जसोल परिवार अपनी ताकत दिखाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि बीते साढ़े चार साल में राजे ने कुछ नही किया। हम बता दें कि मरुधरा की जनता हमेशा स्वाभिमान के साथ जीने वाली है। अपने स्वाभिमान पर कभी आंच नही आने देती है। हमें हमारे स्वाभिमान के लिए संघर्ष की आवाज दिल्ली तक पहुचानी है। इस मौके पर रावल विक्रम सिंह, मोहम्मद पठान, सरपंच जालमसिंह लोलावा, पुखराज सोनी आदि लोग मौजूद थे।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग